एक्सप्लोरर

अरहान खान पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचर्जी, कहा- उसने उठाया है रश्मि देसाई के नाम का फायदा

रश्मि की दोस्त और जानीमानी टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी ने अरहान को लेकर कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. देवोलीना का कहना है कि अरहान ने रश्मि की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और उसका फायदा उठाया है.

बिग बॉस फेम अरहान खान पर लगातार कई संगीन आरोप लगते रहे हैं. रश्मि देसाई को धोखा देने से लेकर उनके पैसों और नाम का गलत इस्तेमाल करने तक, अरहान पर कई आरोप लगे हैं. अब रश्मि की दोस्त और जानीमानी टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी ने अरहान को लेकर कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. देवोलीना का कहना है कि अरहान ने रश्मि की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और उसका फायदा उठाया है.

देवोलीना ने TOI से बात करते हुए कहा, ''रश्मि मेरी दोस्त है और वो अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती है. मैं इसमें उसके साथ खड़ी हूं. रश्मि ने एक फ्रॉड पर यकीन किया, जिसकी अब उसे कीमत चुकानी पड़ रही है. रश्मि ने अरहान पर यकीन किया और उसे अपनी हर चीज दी क्योंकि वो उससे प्यार करती थी. उसे उसकी मंशा की बिल्कुल भी खबर नहीं थी.''

उन्होंने कहा, ''सलमान सर का शुक्रिया कि उन्होंने सही समय पर अरहान का सच सामने ला दिया. रश्मि को तो ये भी नहीं पता था कि उसके साइन किए हुए चेक्स का इस्तेमाल इस तरीके से किया जाएगा. अरहान ने रश्मि के यकीन का फायदा उठाया है फिर चाहे वो पैसे के मामले में हो या फिर पब्लिसिटी के मामले में.''

इतना ही नहीं देवोलीना ने अरहान के उस बयान पर भी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि रश्मि उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं. इस पर देवोलीना ने कहा, ''बदनाम वो भी अरहान को? आखिर वो है कौन और बिग बॉस से पहले उसे जानता कौन ही था. उसे जो भी पहचान मिली है वो रश्मि की वजह से मिली है. अरहान खुद को रश्मि का बिजनेस पार्टनर बता रहा है. इससे बड़ा मजाक कुछ हो ही नहीं सकता.''

आपको बता दें कि हाल ही में देवोलीना ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. देवोलीना ने पुलिस को बताया था कि अरहान के फैंस उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget