एक्सप्लोरर

Deepesh Bhan Death: कौन हैं 'भाबी जी घर पर हैं' के दीपेश भान उर्फ मलखान? 41 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

Deepesh Bhan Aka Malkhan Death: 'भाबी जी घर पर हैं' टीवी शो से घर-घर में पहचान बनाने वाले दीपेश भान उर्फ मलखान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 41 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है.

Bhabi Ji Ghar Par Hai Deepesh Bhan Death: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'भाबी जी कर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) में छैल छबिले लड़के का किरदार निभाने वाले मलखान (Malkhan) आप सभी को याद होंगा. टीका और मलखान की जोड़ी शो में काफी पसंद की जाती है. शो की पॉपुलैरिटी में मलखान उर्फ दीपेश भान (Deepesh Bhan) के शानदार अभिनय का भी योगदान रहा है लेकिन अब आपको दीपेश भान इस शो में नजर नहीं आएंगे. 41 साल की उम्र में इस एक्टर ने दुनिया को अलविदा कब दिया. क्रिकेट खेलते समय ब्रेन हैमरेज के चलते वो बेहोश हो गए और अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वैसे तो 'भाबी जी घर पर हैं' के किरदार से दीपेश भान को हर कोई जानता है लेकिन इसके अलावा इस कलाकार की पहचान क्या थी चलिए इस खबर में आपको बताते हैं. 

दीपेश भान ने इस बॉलीवुड फिल्म से शुरू किया अपना करियर:

दीपेश भान पिछले 7 साल से 'भाबी जी घर पर हैं' में अपने किरदार से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे. एक्टर बॉलीवुड फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी नजर आ चुके हैं. इसी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा दीपेश भान 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला', 'एफआईआर' समेत कई टीवी शो में अपने अभिनय से फैंस के बीच जगह बना चुके हैं. अभिनेता आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी वो नजर आ चुके हैं. 

भाबी जी घर पर हैं के मलखान किरदार से मिली पहचान:

दीपेश भान ने चुनिंदा शोज में का किया लेकिन जिस धारावाहिक में वो नजर आए उन्होंने अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी. करीब 17 साल से वो मनोरंजन जगत में पूरी तरह से एक्टिव रहे. 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान के किरदार से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई. इस एक्टर के निधन की अचानक आई खबर ने पूरे मनोरंजन को शॉक्ड कर दिया है. दीपेश के सह कलाकारों के लिए यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं. 

दीपेश भान (Deepesh Bhan) को करीब से जानने वाले ये बताते हैं कि वो फिटनेस फ्रीक थे. अपनी सेहत को लेकर हमेशा से वो सजग रहे हैं. उन्हें कोई ऐसी बीमारी भी नहीं थी जोकि उनके मौत का कारण बनती. खैर इस कलाकार के जाने का आज हर कोई गम मना रहा है. 

ये भी पढ़ें:   

Ranveer Singh Photoshoot: रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर भड़की स्वरा भास्कर, बोलीं- तस्वीरें पसंद नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget