एक्सप्लोरर

'पिता के लिए तरसता था मेरा बेटा, निखिल को देख बोला था पापा', दूसरी शादी पर बोलीं Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur On Second Marriage: दलजीत कौर की पहली शादी और तलाक काफी विवादों में रहा है. एक्ट्रेस जल्द ही निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी रचाने जा रही हैं.

Dalljiet Kaur On Second Marriage: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हाल में रिपोर्ट्स आई हैं कि, दलजीत इसी साल मार्च में यूके में रहने वाले निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) फेम कंटेस्टेंट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की एक्स वाइफ दलजीत अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी डरी हुई हैं. एक्ट्रेस ने इस पर पहली बार चुप्पी तोड़ते बताया कि, "मैंने निखिल को अपने पति के रूप में बाद में चुना है पहले मेरे बेटे ने उन्हें अपना पिता चुन लिया था." 

सिंगल पेरेंट हैं निखिल और दलजीत
'कुलवधु' और 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकीं दलजीत कौर ने निखिल के साथ अपने रोमांस को लेकर खुलकर बात की है. बॉलीवुड टाइम्स के के साथ इंटरव्यू में दलजीत ने बताया कि, निखिल को वह प्यार से निक बुलाती हैं. सितंबर के महीने में उनकी पहली मुलाकात हुई थी. निखिल भी दलजीत की तरह एक सिंगल पेरेंट हैं और उनकी दो बेटियां 13 साल की अरियाना और 8 साल की बेटी अनिका हैं. 

पहली मीटिंग में ही दलजीत के बेटे ने निखिल को कहा 'पापा'
सितंबर में दलजीत और निखिल की पहली ही मुलाकात हुई थी. तब दलजीत के 9 साल के बेटे जयडन ने निखिल को पापा कहा था तो एक्ट्रेस हैरान रह गई थीं. हालांकि, तब दलजीत और निखिल सिर्फ डेट कर रहे थे और शादी का नहीं सोचा था.

बेटे की वजह से निखिल से शादी को राजी हुईं
बेटे की इस हरकत पर दलजीत कहती हैं, ''जयडन अपनी उम्र के हिसाब से काफी मैच्योर हैं. मैंने पहले भी डेट किया है, और वह मुझसे पूछता रहता था कि, क्या मैं शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही हूं. मेरा बेटा हमेशा एक पिता के लिए तरसता रहा है, लेकिन मुझे डर था, मैं चाहती थी कि उसके लिए एक अच्छा पिता और खुद एक अच्छा पति मिले क्योंकि ये पूरी लाइफ का मामला है. हालांकि, जब वह कुछ महीने पहले हम निक से पहली बार मिले थे, तो बेटे ने खुद ही उन्हें पापा कहा था, तब मैं डर गई कि निक क्या सोचेगा, हमने शादी का फैसला नहीं किया था. निक ने बिना पलक झपकाए उसके साथ खेलना शुरू कर दिया. बेटे के साथ निक की बॉन्डिंग देख मैंने फैसला कर लिया कि, हमें साथ रहना चाहिए."  

निखिल की 13 साल की बेटी अरियाना हैं जिनके साथ दलजीत की भी शानदार बॉन्डिंग है. दलजीत अरियाना की तारीफ करते हुए कहती हैं कि, मेरे पास बेटी नहीं थी तो मुझे अरियाना जैसी खूबसूरत लड़की होने पर गर्व है.

पहली शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हुईं दलजीत
बता दें कि, दलजीत कौर ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी. हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े बढ़ते हए और बात तलाक तक पहुंच गई. दलजीत ने शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा और मारपीट के भी आरोप लगाए थे. कपल ने कोर्ट के बाहर ही समझौता करके साल 2015 में तलाक ले लिया था. दलजीत, शालीन भनोट से तलाक के करीब 7-8 साल बाद दूसरी शादी का फैसला कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शिव ठाकरे को लेकर ऑडियंस के जवाब से दंग रह गईं अर्चना गौतम, हो गई सिट्टी-पिट्टी गुम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget