एक्सप्लोरर

Dalljiet Kaur का आरोप- लापरवाह पिता हैं शालीन भनोट, सालभर तक नहीं पूछा बेटे का हालचाल

Dalljiet Kaur on Shalin Bhanot: दिलजीत कौर की पहली शादी शालीन भनोट संग हुई थी. दोनों को इस शादी से एक बेटा है. हालांकि, दोनों कुछ सालों की शादी के बाद अलग हो गए थे.

Dalljiet Kaur on Shalin Bhanot: एक्टर दिलजीत कौर की निजी जिंदगी में पिछले कुछ महीने से लगातार उठापटक जारी है. हाल में ही उन्होंने केन्या बेस्ड बिजसनेसमैन निखिल पटेल से सेप्रेशन लिया है. इस बीच उन्होंने अपने पूर्व पति और एक्टर शालीन भनोट को लेकर बयान दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाए हैं कि बेटे जैडन की जिंदगी में जब मुश्किल वक्त था तो शालीन उस वक्त उसके साथ नहीं खड़े थे. 

दिलजीत ने आरोप लगाया है कि शालीन ने करीब एक साल तक बेटे से कोई संपर्क ही नहीं किया था. Galatta India को दिए इंटरव्यू के दौरान शालीन ने अपने पूर्व पति पर ये आरोप लगाए हैं. 

'नहीं जानना चाहा केन्या में क्या हुआ'
दिलजीत ने कहा- एक साल से ज्यादा का वक्त बीत गया एक्स के साथ कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ था. उसने कभी कोई कोशिश नहीं की इसलिए हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई. मैंने 9 साल तक उसके साथ मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने की कोशिश की. वह जब भी बेटे से मिलना चाहता था मैंने कभी मना नहीं किया था. मैं खुशी-खुशी हां करती थी क्योंकि मुझे लगता था कि ये मेरे बेटे के लिए भी अच्छा है. 

दिलजीत ने कहा कि मुझे हमेशा एक बात सताती है कि क्यों शालीन ने कभी ये जानने की कोशिश नहीं की कि मेरे और बेटे के साथ केन्या में क्या हुआ. मुझे लगता है कि उसके पास मेरा नंबर था पर उसने कभी जानने कि कोशिश नहीं की. 

शालीन एकदम से गायब हो गए 
इंटरव्यू के दौरान जब दिलजीत से पूछा गया कि क्या शालीन ने बेटे से मिलने की कोई कोशिश नहीं की. इसके जवाब में शालीन ने कहा- क्या आप अपने बेटे का हालचाल नहीं जानना चाहते हैं? हमेशा से ऐसा ही पैटर्न था कि जब उसे मिलना होता था बेटे से वो संपर्क करता था. मैंने निखिल से भी इस मसले पर बात कर ली थी. मैंने उससे ये भी कहा था कि तुम केन्या आओ, हमारे साथ रुक सकते हो, ये हमारे बेटे के लिए अच्छा होगा. उसने हां भी कहा था. और उसके बाद गायब हो गया. 

दिलजीत की निजी जिंदगी की बात करें तो निखिल पटेल से उनकी शादी में भी उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने निखिल के खिलाफ शादी के बाद अफेयर चलाने का आरोप लगाया है. वहीं, निखिल ने दिलजीत को नोटिस भेजकर केन्या के घर से अपना सामान ले जाने के लिए कहा है. हालांकि, बाद में दिलजीत को स्टे ऑर्डर मिल गया है. फिलहाल निखिल उनको या उनके बच्चे को सामान को घर से नहीं हटा सकते ना ही फेंक सकते हैं. 

बता दें कि निखिल से दिलजीत ने 2023 में शादी की थी. इससे पहले उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा ले चुके शालीन भनोट से 2009 में शादी की थी और 2015 में दोनों अलग हो गए थे. 

ये भी पढ़ें- कभी 500 रुपये थी पहली सैलरी आज है टीवी का सबसे अमीर स्टार, एक एपिसोड के वसूलता है 5 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget