एक्सप्लोरर

सिद्धार्थ सागर 'कॉमेडी सर्कस' के साथ टीवी पर करेंगी वापसी, पहले बाइपोलर डिसऑर्डर से थे पीड़ित

मुंबई: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर अपने 'सेल्फी मौसी' के किरदार के लिए मशहूर हैं. बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित होने की वहज से सिद्धार्थ लंबे वक्त से टीवी से दूर थे. मगर अब एक्टर पूरी तरह से ठीक होकर टीवी पर वापसी करने को तैयार हैं. सिद्धार्थ जल्द ही 'कॉमेडी सर्कस' के नए सीजन के साथ अपनी वापसी करेंगें. उन्होंने शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने अपनी वापसी के बारे में घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया.

#ComedyCircus is back.. #SidharthSagar

A post shared by Sidharth Sagar (@sidharthsagar.official) on

बीते दिनों सिद्धार्थ ने अपनी मां के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था. सिद्धार्थ ने बताया था कि उनकी मां उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाओं को खाने में मिला कर देती थीं. इतना ही नहीं सिद्धार्थ की मां कथित रूप से उन्हें मानसिक तौर पर यातना देती थीं. सिद्धार्थ ने मां पर यह भी आरोप लगया कि उनकी जानकारी के बिने सिद्धर्थ के पैसे भी खर्च किए जाते थे.

 सिद्धार्थ ने बताया, "वो आधी रात को घर से निकाल देती थीं और पैसों का हिसाब नहीं देती थीं. मेरी मां शुरू से ही पैसों को लेकर रोक-टोक करती थीं. मुझे अपना भी लोन भरना होना था और उनका भी ऐसे में मुझे बिना बताए दवाईयां दी गईं".

आपको बता दें कि नंवबर से यानि पिछल चार महीनों से सिद्धार्थ की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है. सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां ने ये सब कुछ सिर्फ और सिर्फ प्रापर्टी और पैसों के लिए किया. सिद्धार्थ ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा, "पिछले चार महीने में मैं सिर्फ मेंटल असाइल्म जाता था, रिहैब जाता था, मुझसे प्रापर्टी पर साइन करवाया जाता था. मेरी गाड़ी बेच दी गई. प्रापर्टी और पैसों को लेकर मेरे साथ बहुत कुछ गलत हुआ. मेरे लिए ये सब देखना बहुत मुश्किल था क्योंकि मैं हंसने हसाने वाला हूं कभी ये सब नहीं देखा."

कॉमेडियन सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां ने कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत पहले उनको बाइपोलर डिस्ऑर्डर की दवाईयां दी जिससे उनका स्वास्थ पर असर दिखने लगा और फिर उनको मेंटल असाईल्म भिजवा दिया. वहां से जब सिद्धार्थ किसी तरह निकले तब उनको इलाज के लिए रिहैब सेंटर भेज दिया गया जहां उनके साथ मार-पिटाई हुई. सिद्धार्थ को ये यकीन दिलाने की कोशिश हुई कि वो बीमार और उस बीमारी का इलाज भी करवाया गया जबकि असल में सिद्धार्थ बिल्कुल नॉर्मल थे.

अपनी मां के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि ये सब उनके लिए बर्दाश्त करना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उनके साथ ये सब करने वाली उनकी मां थीं. उन्होंने कहा, "अपनी मां से ज्यादा किसी को प्यार नहीं किया वो मेरी लिए सब कुछ थीं, जब रिहैब सेंटर गया तो मैंने मां से बात करने के लिए बोला तो मुझे बहुत मारा गया. मेरी मां डिस्टर्ब हैं शायद और उनको ट्रीटमेंट की जरूरत है. वो किसी से प्रभावित हैं जिसको खत्म करने की जरूरत है"

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget