एक्सप्लोरर

गिरने की वजह से Chhavi Mittal के पैर में लगी चोट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

Chhavi Mittal Foot Injured: ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल के पैर में चोट लग गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है और फोटो पोस्ट कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है.

Chhavi Mittal Foot Injured: एक्ट्रेस छवि मित्तल सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देती रहती हैं. सोमवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट दिया. दरअसल, गिरने की वजह से एक्ट्रेस के पैर में चोट लग गई. 

कैसा है छवि का पैर?

छवि ने दो फोटो शेयर की. एक फोटो में उन्होंने अपना इंजर्ड पैर दिखाते हुए लिखा- मेरी लाइफ की कहानी. वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने लिखा- जो भी लोग मेरे पैर के बारे में पूछ रहे हैं, बहुत थैंक्यू. पिछले हफ्ते मैं गिर गई थी और मेरे पैर में चोट लग गई थी. हमें डर था कि एक और फ्रैक्चर न हो. लेकिन सभी स्कैन पॉजिटिव हैं. और डॉक्टर ने मुझे किसी भी तरह की एक्टिविटी करने से मना किया जिससे मेरे पैर पर असर पड़े. इसीलिए जब तक ये ठीक नहीं हो जाता है कोई कार्डियो, रनिंग नहीं. इतने प्यार के लिए थैंक्यू.


गिरने की वजह से Chhavi Mittal के पैर में लगी चोट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
गिरने की वजह से Chhavi Mittal के पैर में लगी चोट, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं छवि
छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं. 2022 में एक्ट्रेस ने कैंसर के बारे में बताया था. छवि ने खुलासा किया था कि उन्हेंने शुरुआती स्टेज पर ही कैंसर के बारे में पता चल गया था. छवि ने इसे मजबूती से फेस किया और इससे बाहर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस को कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस हो गया था. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी.

फिटनेस फ्रीक हैं छवि मित्तल

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपनी फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ के बारे में बात करती हैं और फैंस को इंस्पायर करती हैं. छवि मित्तल को वर्कआउट करना बेहद पसंद हैं. वो फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी सेहत का खूब ख्याल रखती हैं. 

छवि मित्तल का वर्क फ्रंट

छवि अपने काम को लेकर भी काफी सीरियस हैं. वो यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाती हैं. साथ ही वो पति के साथ मिलकर यूट्यूब चैनल SIT चलाती हैं, जिसके लिए वो फैमिली ओरिएंटेड वीडियोज शूट करती हैं. सीरीज शूट करती हैं.

एक्ट्रेस की टीवी जर्नी की बात करें तो उन्हें शो तुम्हारी दिशा, विरासत, घर की लक्ष्मी बेटियां, नागिन, बंदिनी, एक चुटकी आसमान, अदालत, कृष्णादासी और लाल इश्क में देखा गया. आखिरी बार वो 2018 में टीवी पर दिखी थीं. छवि की एक्टिंग को फैंस पसंद करते हैं.

इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. वो कैसे कहें, एक विवाह...ऐसा भी, पल पल दिल के साथ में नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे को घटी शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई, सिर्फ इतना ही कलेक्शन कर पाई ये मूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget