एक्सप्लोरर

सिंगल मदर होने के चलते Chahatt Khanna को इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम, दो टूटी शादियों पर उर्फी जावेद के कमेंट पर बयां किया दर्द

Chahatt Khanna On Personal Life: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के साथ लड़ाई हो गई थी. इस दौरान उर्फी ने चाहत की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था. अब एक्ट्रेस ने जवाब दिया है.

Chahatt Khanna On Her Personal Life: कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेसेस चाहत खन्ना और उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई थी. चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के बोल्ड लुक्स पर कमेंट किया था, जिसके बाद उर्फी जावेद ने चाहत की दो टूटी शादियों पर कमेंट किया था. अब एक्ट्रेस ने जाहिर किया है कि उर्फी के पर्सनल लाइफ पर कमेंट्स करने से वह बहुत हर्ट हुई हैं.

चाहत खन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उर्फी जावेद के कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की है. चाहत ने कहा, “मैं यहां विक्टिम कार्ड या फिर सिंगल मदर कार्ड प्ले करने नहीं आई, बस इसे नॉर्मल करना चाहती हूं.” चाहत ने ये भी कहा कि जब उन्होंने उर्फी के कपड़ों पर कमेंट किया तो उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने की क्या जरूरत थी.

उर्फी जावेद के पर्सनल कमेंट्स से आहत हुईं चाहत खन्ना

चाहत ने आगे कहा, “जब कुछ और बोलने के लिए नहीं होगा तो आप दूसरों की पर्सनल लाइफ में झांकोगे. कुछ तो बोलना है ना. मैं वह नहीं हूं जो अंडरवियर पहनती है और स्पॉट होने के लिए गलियों में टहल रही है. हां, मेरी पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम्स हैं, लेकिन मैंने ये जानबूझकर नहीं किया है. मैं तलाक के बाद तलाक इसलिए नहीं ले रही हूं कि इसमें मुझे मजा आता है या ये मुझे पसंद है. स्पॉटिंग के लिए जी-स्ट्रिंग पहनना चॉइस है, जिसे आप पसंद करते हैं. यह बहुत अलग बात है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)

सिंगल मदर होने के चलते चाहत को नहीं मिल रहा काम

चाहत खन्ना ने ये भी कहा कि वह ट्रोलर्स से परेशान हो जाती हैं. उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि मैंने उस समय कमेंट्स करना बंद कर दिया था, क्योंकि मुझे बहुत बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था. ये आपको काफी परेशान करता है.” चाहत का कहना है कि बतौर सिंगल मदर उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलने में बहुत परेशान हो रही है. ‘कुबूल है’ एक्ट्रेस ने कहा, “बतौर सिंगल मदर काम ढूंढना मुश्किल है. जब लोग मेंशन करते हैं कि अगर ये सिचुएशन नहीं होती तो चीजें अलग होती. हर समय यह एक चैलेंज की तरह होता है. ज्यादातर समय आपको रियल होने के लिए डाउन फील कराया जाता है. शायद इसीलिए लोग अपने मैरिटल स्टेटस को छुपाते हैं.”

दो टूटी शादियां

चाहत खन्ना ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी महज 7 महीने तक चली थी. दूसरी शादी उन्होंने फरहान मिर्जा से 2013 में की थी, लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया था. दूसरे पति से चाहत को दो बेटियां हैं. वह अकेले अपनी बच्चियों की परवरिश कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- TMKOC: ‘जेठालाल’ के चक्कर में ‘तारक मेहता’ की नौकरी पर लटकी तलवार! पत्नी अंजलि करेगी ये जुगाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget