एक्सप्लोरर

टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ रही दर्द भरी, दो शादियों के बाद भी नहीं मिला सच्चा प्यार

Chahatt Khanna: चाहत खन्ना टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही हैं. हालांकि इनकी असल जिंदगी दुख भरी रही. एक्ट्रेस ने दो शादियां की लेकिन दोनों ही नहीं टिक पाईं.

Chahatt Khanna : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई. लेकिन फिर शादी के लिए इन्होंने करियर छोड़ दिया लेकिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी दर्द भरी रही. इन्होंनेअपनी लाइफ में दो नाकाम शादियों का दर्द झेला है.

2006 में हुई थी चाहत की पहली शादी
चाहत खन्ना टीवी की जानी-मनी अभिनेत्री हैं. 28 जुलाई 1986 को मुंबई में जन्मीं चाहत खन्ना की पहली शादी साल 2006 में भरत नरसिंघानी से हुई थीं. तब एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 20 साल थी. हालांकि चाहत और भरत की शादी टिक नहीं पाई थी. साल 2007 में ही दोनों का तलाक हो गया था.

2013 में की थी दूसरी शादी
चाहत की पहली शादी तो  नाकाम रही फिर उनकी लाइफ में दूसरी बार प्यार ने दस्तक दी और उन्होंने साल 2013 में फरहान मिर्जा से दूसरी शादी की थी. हालांकि चाहत और फरहान का रिश्ता भी लंबा नहीं चला था. लेकिन इस रिश्ते में चाहत ने काफी दुख दर्द झेला था. तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति की हरकतों का खुलासा करके लोगों को हैरान कर दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)

फरहान ने दिया था चाहत को बेइंतहा दर्द
शादी के बाद फरहान और चाहत की दो बेटियां हुईं. हालांकि कपल ने साल 2018 में तलाक ले लिया था. तलाक के कई कारण थे. एक्ट्रेस के मुताबिक फरहान उन्हें शारीरिक और मनसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इतना ही नहीं फरहान चाहत पर शक करते थे कि उनका उनके को-एक्टर संग अफेयर है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)

साल 2018 में एक्ट्रेस ने खुद फरहान से तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वहीं बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि, ''फरहान को छोड़ने का फैसला सही था. मैं इतने वक्त से इस शादी को निभा रही थी, ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी शादी टूटने के बाद लोग मुझे जज करने लगते. ऐसा कदम उठाना आसान नहीं होता. सोसाइटी का दवाब होता है. आखिरी में मैंने खुशी से जीने का फैसला किया. यह फैसला जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले लिया.''

एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि, ''फरहान ने मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी है. वह मुझे को-एक्टर के संग अफेयर होने की बात कहते थे. अक्सर 'कुबूल है' सीरियल के सेट पर भी चले जाते थे. अगर शूटिंग के दौरान मैंने किसी को-एक्टर को हाथ या गले लगाया हुआ है तब भी हंगामा करते थे. एक बार मुझे को-एक्टर की पार्टी में न्यौता मिला था जिसे फरहान मिर्जा ने डेट करार दिया था.''

जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाते थे फरहान
चाहत ने बताया था कि, ''तबीयत ठीक न होने की स्थिति में भी जबरदस्ती संबंध बनाते थे. चाहे मेरी जान की क्यों न चल रही तो इससे इन्हें फर्क नहीं पड़ता था. मुझे अपनी बेटियों के लिए यह सब सहना पड़ता था. यह सब सही में घरेलू हिंसा से भी ज्यादा है. फरहान ने मुझे मेरे परिवार से दूर रखने की कोशिश की. अब मैं फरहान के साथ एक सेकेंड भी नहीं रह सकती. हर समय सुसाइड करने की धमकी भी देते थे.''

यह भी पढ़ें: सिंघम अगेन हुई पोस्टपोन, 'महाराज' की वजह से नेटफ्लिक्स का बायकॉट, JNU की न्यू रिलीज डेट अनाउंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget