एक्सप्लोरर

Bigg Boss 17: दर्शकों को पसंद नहीं आया मनस्वी ममगई का गेम, एक हफ्ते में शो से हुईं एलिमिनेट

BB17: बिग बॉस 17 में इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नोमिनेट थे, जिसमें से एक सदस्य का सफर खत्म हो गया है. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन हुई घर से बेघर.

Bigg Boss Season 17: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो में हर दिन किसी न किसी का झगड़ा देखने को मिलता है. शो का अब चौथा हफ्ता शुरू हो गया है. इस वीकेंड के वार में शो के कई कंटेस्टेंट्स को सलमान खान की फटकार लगी. वहीं शो से एक कंटेस्टेंट आउट भी हो गया है. 

इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थे, जिसमें ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, अरूण माशेट्टी, विक्की जैन, मनस्वी ममगई और सना खान का नाम शामिल था. इन कंटेस्टेंट्स में से मनस्वी ममगई का सफर खत्म हो गया है.

बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हुईं मनस्वी ममगई
इस हफ्ते बिग बॉस से एलिमिनेट होने वाली कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मनस्वी ममगई हैं. कम वोट मिलने के कारण मिस इंडिया शो से आउट हो गई हैं. मनस्वी ने पिछले हफ्ते ही शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. लेकिन सिर्फ एक हफ्ते में ही शो से बाहर होना मनस्वी के फैंस के लिए काफी शॉकिंग हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MANASVI (@imanasvi)

एक हफ्ते पहले हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री 
बता दें कि, मनस्वी शुरुआत में ही बिग बॉस 17 में एंट्री करने वाली थीं, लेकिन किसी वजह से वे उस वक्त नहीं आ सकीं थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को बतौर वाइल्ड कार्ड शो में लाया गया. शो में एंट्री करने से पहले मनस्वी काफी एक्टिव नजर आई थीं. उन्होंने कहा था कि घर के अंदर वे मुनव्वर फारुकी के खिलाफ खेलना पसंद करेंगी. हालांकि, शो में वे एक हफ्ते में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. 

शनिवार के वार में सलमान खान ने पूरे हफ्ते चले ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार के लव ट्राएंगल को लेकर एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाई. इस बीच भाईजान ने ईशा के गेम प्लान का भी खुलासा किया और कहा कि वो चाहती हैं कि दोनों लड़के उनके पीछे लड़ें और वे शो में दिखें. 

 

यह भी पढ़ें: Athiya Shetty Birthday: सुनील शेट्टी ने बेटी आथिया को यूं किया बर्थडे विश, अनसीन फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरा बच्चा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget