एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म, 'बिग बॉस ओटीटी 3' की रिलीज डेट आई सामने! होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट्स तक, यहां जानें सबकुछ

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को लेकर काफी समय से फैंस इंतजार में है. अब इसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है. यहां जानें आखिर 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' कब से शुरू होगा.

Bigg Boss OTT 3: अगर आप बिग बॉस के फैन हैं तो ये आपके लिए गुड न्यूज हो सकती है. रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है और फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि शो कब शुरू होगा. आपको बता दें कि ये तो कंफर्म हो गया कि इस बार सलमान खान इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई नहीं देंगे. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस बार घर में मौजूद कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए नजर आने वाले हैं. 

'बिग बॉस ओटीटी 3' की रिलीज डेट आई सामने!

फैंस के लिए ये देखना दिलचस्प होगा कि अनिल कपूर इस शो को कैसे होस्ट करते हैं. बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' जून में जियो सिनेमा पर प्रीमियर के लिए तैयार है. 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और ये एक ब्लॉकबस्टर सीजन बन गया, जिसमें वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप रहे थे. शो के मेकर्स आने वाले सीजन को फिर से बेहतरीन बनाने की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का प्रीमियर अगले महीने जून में जियो सिनेमा पर होने वाला है. ये शो खासकर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा. हाल ही में मेकर्स ने शो की वापसी का ऐलान करते हुए इसका पहला प्रोमो जारी किया था. रियलिटी शो हली बार 2021 में शुरू हुआ, जिसमें दिव्या अग्रवाल विनर रही थीं. इसके बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने रियलिटी शो का दूसरा सीजन जीता.

'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो जारी

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न को करण जौहर ने होस्ट किया था, उसके बाद सलमान खान ने दूसरे सीजन को होस्ट किया. अब तीसरे सीजन के लिए रिपोर्ट्स से पता चलता है कि शो को होस्ट करने के लिए अनिल कपूर से संपर्क किया गया है. शो के निर्माताओं ने हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें हिंट दिया गया है कि एक्टर अनिल कपूर शो को होस्ट करने के लिए सलमान खान की जगह लेंगे. 

कंटेस्टेंट से लेकर यहां जानें सबकुछ

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' शो पहले मई में स्ट्रीम होने वाला था, उसमें एक महीने की देरी हो गई, जिसके कारण जाहिर तौर पर डेट ना मिलने की वजह से सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी ली. इस शो में जाने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. जिनमें रियाज़ अली, शिवांगी जोशी, शफक नाज़, दलजीत कौर, वायरल वडापाव गर्ल चंद्रिका, यूट्यूबर ज़ैन सैफी, विक्की जैन और अदनान शेख शामिल हैं. हालांकि अभी तक किसी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. 

 

यह भी पढ़ें:  Srikanth OTT Release Date: राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग से सजी ‘श्रीकांत’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानिए- यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget