एक्सप्लोरर

Bigg Boss: शो ना जीत पाए हों लेकिन दर्शकों के दिलों पर आज भी इन एक्स कंटेस्टेंट्स का कब्ज़ा है

बिग बॉस के घर में हर साल कई कंटेस्टेंट्स आते हैं लेकिन कुछ ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होते हैं. अब तक के 14 सीज़न में कई कंटेस्टेंट हैं जिन्हें विनर्स से ज्यादा याद किया जाता है और वह इनसे ज्यादा पॉपुलर हैं.

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कभी अपने शो के पैटर्न के चलते और कभी कंटेस्टेंट्स के चुनाव के कारण लगातार सुर्खियों में रहता है. शो को जीतने के लिए जहां कंटेस्टेंट्स हर दांव आजमाते नज़र आते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो भले ही बिग बॉस के विजेता नहीं बन सके हों लेकिन पॉपुलैरिटी में आज भी शो के विजेता से कोसों आगे हैं. आइए नज़र डालते हैं बिग बॉस के कुछ ऐसी ही एक्स कंटेस्टेंट्स पर…

हिना खान

Bigg Boss: शो ना जीत पाए हों लेकिन दर्शकों के दिलों पर आज भी इन एक्स कंटेस्टेंट्स का कब्ज़ा है

एक्ट्रेस हिना खान ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं बल्कि बॉलीवुड फिल्म ‘हैक्ड’ में भी वह अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं.हिना, बिग बॉस के सीजन 11 में नज़र आईं थीं, हालांकि यह शो उस वक़्त टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जीता था. बावजूद इसके, पॉपुलैरिटी के ग्राफ को देखें तो हिना खान आज शिल्पा शिंदे से कहीं आगे जा चुकी हैं. हिना आज एक सफ़ल सितारा हैं और उनके हाथ में टीवी सहित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स हैं.

शहनाज़ गिल

Bigg Boss: शो ना जीत पाए हों लेकिन दर्शकों के दिलों पर आज भी इन एक्स कंटेस्टेंट्स का कब्ज़ा है

पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज़ गिल, बिग बॉस के सीजन 13 में नज़र आई थीं.हिना की ही तरह शहनाज़ भी यह शो नहीं जीत सकीं थीं और इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने थे. बावजूद इसके, शहनाज़ की लोकप्रियता सिद्धार्थ से कहीं ज्यादा थी. आपको बता दें कि बिग बॉस से निकलने के फ़ौरन बाद शहनाज़ को एक म्यूजिक एल्बम में काम मिल गया था.

सनी लियोनी

Bigg Boss: शो ना जीत पाए हों लेकिन दर्शकों के दिलों पर आज भी इन एक्स कंटेस्टेंट्स का कब्ज़ा है

एडल्ट स्टार सनी लियोनी बिग बॉस के सीजन 5 में नज़र आई थीं और जैसा कि सोचा गया था सनी को इस शो से ज़बरदस्त पब्लिसिटी मिली थी. इस शो को करने के बाद सनी को बॉलीवुड में एंट्री मिल गई थी और इंडस्ट्री में एक तरह से उनका काम चल निकला था.

नोरा फतेही

Bigg Boss: शो ना जीत पाए हों लेकिन दर्शकों के दिलों पर आज भी इन एक्स कंटेस्टेंट्स का कब्ज़ा है

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के लिए भी बिग बॉस वरदान साबित हुआ था. नोरा इस शो के 9वें सीजन में नज़र आई थीं. नोरा भले ही 9वें सीजन की विजेता ना बन सकी हों लेकिन आज लोगों नोरा को तो जानते हैं पर 9वें सीजन के विनर को भूल चुके हैं. नोरा आज कई फिल्म्स और टीवी के अन्य प्रोजेक्ट्स में नज़र आ रही हैं.

अमित साध

Bigg Boss: शो ना जीत पाए हों लेकिन दर्शकों के दिलों पर आज भी इन एक्स कंटेस्टेंट्स का कब्ज़ा है

बिग बॉस के पहले सीजन में नज़र आए अमित साध को भी इस शो के माध्यम से दर्शकों का प्यार मिला था. बिग बॉस का पहला सीजन राहुल रॉय ने जीता था लेकिन पॉपुलैरिटी मिली अमित को, यही वजह है कि अमित फिल्म ‘सुल्तान’ सहित वेब सीरीज ‘ब्रीद’ और उसके सेकंड पार्ट में भी नज़र आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget