एक्सप्लोरर

Bigg Boss: बिग बॉस के घर की ये जोड़ियां लंबे वक्त से हैं साथ, लेकिन अब तक नहीं की शादी

Bigg Boss: बिग बॉस के घर के बाहर कुछ चीजें ज्यादा दिनों तक स्थायी नहीं रहती हैं. लेकिन बिग बॉस इतिहास में कुछ ऐसी जोड़ियां रही हैं, जो अब तक एक दूजे के साथ हैं.

Bigg Boss: छोटे पर्दे का सबसे बड़ा रियलटी शो बिग बॉस इंडिया का सबसे पापुलर टीवी शो है. बॉलीवुड के सुल्तान सलमान का यह शो हर साल अपने सीजन में घर से एक न एक जोड़ी को बतौर कपल पहचान दिलाता है. 15 सीजन के इतिहास में बिग बॉस के घर में कई जोड़ियां बनी और कई घर से बाहर आते ही टूट गईं. हालांकि बिग बॉस में कुछ ऐसे कपल भी रहे हैं, जो लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ बने हुए, लेकिन इन्होंने अब तक शादी नहीं की है. आइए इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे उन चुनिंदा कपल के नाम. 

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और भारतीय रेसलर रहे संग्राम सिंह ने बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में शिरकत की थी. एक तरफ पायल बिग बॉस सीजन 2 में नजर आईं थी. दूसरी ओर संग्राम सीजन 7 में मौजूद रहे. इसी सीजन बतौर गेस्ट पायल ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी. इसके साथ ही पायल और संग्राम की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों ने घर से बाहर आते की साल 2014 में एक दूजे के साथ सघाई रचा ली. हालांकि इतने लंबे अरसे के बाद अब तक इस कपल ने शादी नहीं की. हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों 22 जुलाई के आस-पास शादी के बंधन में बंधने जाएंगे. 

जैस्मिन भासीन और अली योगिनी

बिग बॉस सीजन 14 में जैस्मिन भासीन और अली योगिनी बतौर कंटेस्टेंट घर के अंदर गए थे. हालांकि इन दोनों की दोस्ती काफी लंबे समय से चली आ रही थी. लेकिन इनका प्यार तब परवान चढ़ा था, जब ये दोनों साल 2020 के बिग बॉस में एक दूसरे करीब आए थे. उसके बाद से इन दोनों के साथ काफी बार देखा जा चुका है. वहीं शादी की बात मीडिया इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन ने कहा था कि शादी बहुत बड़ा फैसला है और इसके लिए एक सही समय देखना जरूरी है. बाकी ये जब होगी तब हो ही जाएगी. 

एयाज खान और पवित्र पुनिया

जैस्मिन भासीन और अली योगिनी के साथ-साथ बिग बॉस सीजन 14 में एक और जोड़ी प्यार के रंग में रंगी. उसका नाम था एयाज खान और पवित्र पुनिया. सीजन खत्म होने के बाद से ये दोनों कपल एक दूसरे को डेट करते हुए देखे जा चुके हैं. जबकि सोशल मीडिया पर भी ये दोनों एक दूसरे तस्वीरें शेयर करते रहे हैं. शादी को लेकर एयाज ने बताया था कि हर कोई उन पर शादी का प्रेसर बना रहा है. लेकिन मैं और पवित्र एक दूसरे के साथ थोड़ा और वक्त बिताना चाहते हैं. अभी काफी कुछ होने को बाकी है. लेकिन अच्छी चीजें होने में वक्त तो लगता ही है. 

बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा

साल 2011 के बिग बॉस में बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की प्रेम कहानी शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक इन दोनों की जोड़ी साथ बनी हुई है. शो के बाद किसी ने यह नहीं सोचा था कि इन दोनों की जोड़ी इतने लंबे वक्त तक साथ रहेगी. लेकिन 5 साल से ये एक दूजे का साथ निभा रहे हैं. हालांकि शादी के विचार को लेकर पुनीश ने कहा था कि फिलहाल वह अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं. जब तक दोनों सैटल नहीं हो जाते तब शादी नहीं करेंगे. 

हिमांशी खुराना और असीम रियाज

बिग बॉस सीजन 13 में असीम रियाज और हिमांशी खुराना का प्यार परवान चढ़ा था. इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पंसद किया था. यही कारण है कि पिछले 3 साल से यह कपल एक दूसरे का हाथ थामे हुए है. वहीं गौर किया जाए इन दोनों की शादी की बात पर तो हिमांशी ने एक बार बताया था कि फिलहाल असीम ने अपना करियर शुरू किया है और वह उसमें व्यस्त हैं. ऐसे में शादी की बात करना बहुत जल्दबाजी होगी. 

पारस छाबरा-माहिरा शर्मा

बिग बॉस 13 के दौरान पारस छाबरा और माहिरा शर्मा की जोड़ी बनी थी. बिग बॉस के घर के बार ज्यादा चीजें टिक नहीं पाती हैं, लेकिन इन दोनों का रिश्ता अब तक कायम है. मालूम हो की पारस छाबरा ने माहिरा से शादी का खुलेआम ऐलान किया था. पारस का मानना है कि मैं माहिरा से शादी करना चाहता हूं. मैंने फिलहाल मोहाली में नया घर लिया है और मैं चाहता हूं माहिरा उस घर में बहू बनकर आएं. मेरी मां और माहिरा की नजदीकियां काफी बढ़ रही हैं, जोकि अच्छी बात है. हमारा रिश्ता बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से बढ़कर है. हम आगे इसे नेचुरल तरीके से बढ़ाना चाह रहे हैं. 

Anupama: अनुज की बहन बनीं अनेरी वजानी ने शो को कहा अलविदा, कहा- वापसी का नहीं है कोई चांस

Karan Johar Birthday: कियारा आडवाणी-वरुण धवन ने ऐसे मनाया करण जौहर का बर्थ डे, मलाइका अरोड़ा भी नहीं रहीं पीछे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget