एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद के बेटे ने सुनाई मां की दर्द भरी कहानी, रोके नहीं रुके सलमान खान के आंसू

Bigg Boss 19 Updates: वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद के बेटे ने अपनी मां की दर्द भरी कहानी दुनिया के सामने पेश की. इमोशनल मैसेज देते हुए उन्होंने अपनी मां का हौसला बढ़ाया जिसने सभी की आंखे नम कर दीं.

इन दिनों सलमान खान का शो बिग बॉस 19 काफी चर्चा में है. आए दिन पार्टिसिपेंट्स के बीच गरमा गर्मी देखने को मिलती है. अब इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने फरहाना भट्ट की जमकर क्लास लगाई तो दूसरी ओर कुनिका सदानंद के बेटे का मैसेज सुन उनकी भी आंखे नम हो गईं. जानिए यहां क्या है पूरा माजरा.

कुनिका सदानंद के बेटे ने सुनाया मां का दर्द
इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो के बीते कुछ एपिसोड्स में फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई थी. इसमें फरहाना भट्ट ने कुनिका के परिवार और उनके चरित्र को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. साथ ही उन्होंने कुनिका को दो कौड़ी का एक्ट्रेस कहा जिसके लिए सलमान खान ने फरहाना की जमकर क्लास भी लगाई थी.

ऐसे में दिग्गज अदाकारा के बेटे ने भी शो में पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी कहानी ने सभी की आंखें नम कर दी. कुनिका सदानंद के छोटे बेटे अयान ने बताया कि एक्ट्रेस ने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ प्यार बांटने की कोशिश की है क्योंकि उन्हें उनके घर से कभी ये प्यार नहीं मिल. अदाकारा ने 17 की उम्र में अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की.

उस शादी से उन्हें एक बच्चा हुआ लेकिन कुछ सालों बाद वो शादी टूट गई और कुनिका के बच्चे को भी किसी ने किडनैप कर लिया. पूरी जिंदगी कुनिका प्यार के लिए तड़पी हैं लेकिन उन्हें वो प्यार कभी नहीं मिला. एक्ट्रेस के छोटे बेटे अयान के इन शब्दों को सुनकर सभी के आंखों में आंसू आ गए और शो के होस्ट सलमान खान भी खुद को नहीं रोक पाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कुनिका ने लड़ी है लंबी लड़ाई
दिग्गज अदाकारा के छोटे बेटे अयान ने सबके सामने ये खुलासा करते हुए कहा कि, 'एक छोटी बच्ची का सपना था कि उनका छोटा सा घर हो, पति हो, बच्चे हो और उन्हें खुशी चाहिए थी. क्योंकि उन्हें माता-पिता से बचपन में कभी नहीं मिला था.

अपने बच्चे की कस्टडी के लिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और पैसे कमाए. उसी पैसे से वो हर हफ्ते मुंबई दिल्ली की फ्लाइट लेती थी. कुछ नहीं बचता था'. जब अयान अपनी मां की ये दुखभरी दास्तां सुना रहे थे तब सभी की आंखें नम हो गई और सलमान खान भी रो पड़े. 

अपनी बातों से बढ़ाया मां का हौसला
फरहाना भट्ट को अपने निशाने पर लेते हुए अयान खान ने अपनी मां का अपमान करने को लेकर उन्हें ये बातें कही. आपको बता दें, जब फरहाना ने अपनी लड़ाई में कुनिका के पर्सनल लाइफ को घसीटा तो वो काफी ट्रिगर हो गईं थी.

अपनी बातों से अयान ने मां का हौसला बढ़ाते हुए कहा, आपको पूरा हिंदुस्तान देख रहा है, आप कमाल कर रही हैं. घर पर आपकी 12 साल की पोती, में, आपका बड़ा बेटा, आपकी बहू, हर कोई आपको जानता है, जिसे आप पर गर्व है. मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली आदमी हूं कि आप मेरी मां हैं'.

इसके साथ ही अयान ने उन्हें अब अपनी जिंदगी खुद के लिए जीने को कहा उन्हें मजबूत रहने को कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का राज
'वसुधा' में पूजा को लेकर मचेगा घमासान, अनु के सामने खुलेगा आर्या का पुराना राज
Videos: 'तारक मेहता' की टीम जश्न में डूबी, जेठालाल-बबीता जी ने लूटी महफिल
Videos: 'तारक मेहता' की टीम जश्न में डूबी, जेठालाल-बबीता जी ने लूटी महफिल
TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget