एक्सप्लोरर

करियर के लिए जब नील भट्ट ने रिजेक्ट कर दिया था ऐश्वर्या का प्रपोजल, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Neil Bhatt: हाल ही में एक इंटरव्यू में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की. कपल ने खुलासा किया कि जब नील ने शुरू में ऐश्वर्या के प्रपोजल को ठुकराया दिया था.

Neil Bhatt Aishwarya Sharma: टीवी के फेमस कपल नील भट्ट और  ऐश्वर्या शर्मा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. इस कपल ने बिग बॉस 17 में काफी सुर्खियां बटोरी. शो में दोनों ही कई मुद्दों से लड़ते हुए और एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को साबित करते हुए मजबूत होकर सामने आए. हाल ही में एक इंटरव्यू में नील और ऐश्वर्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की.

जब नील ने ठुकराया था ऐश्वर्या का प्रपोजल

कपल ने खुलासा किया कि नील ने शुरू में ऐश्वर्या के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. 'गुम है किसीके प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की और बताया कि वे शुरू में एक-दूसरे के प्रति क्यों आकर्षित थे. एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि नील ने शुरुआत में उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

ऐश्वर्या ने बताया कि जब नील को उनके पिछले रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने काफी सपोर्ट किया और वह अक्सर उनके लिए परेशान रहते थे. एक दिन एक्ट्रेस ने नील को मैसेज किया, इसके बाद उन्होंने नील भट्ट को फोन किया और बताया कि वह उनके लिए फील करती है और जब ऐश्वर्या ने पूछा कि क्या वह भी उनके लिए ऐसा ही महसूस करते हैं. तो, नील ने कहा कि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं, जिससे एक्ट्रेस निराश हो गई थी. 

नील भट्ट ने इस वजह से ठुकराया था प्रोपजल!

टीवी एक्टर नील भट्ट ने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या के प्रपोजल को मना क्यों किया था. एक्टर ने कहा, 'गुम है किसी के प्यार में' शो में उन्हें बहुत कम पैसे मिलते थे और उस टाइम उनके बैंक खाते में केवल 80,000 रुपये थे. वह  उस समय अफेयर की तलाश में नहीं थे और घर बसाना भी नहीं चाहते थे. उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां थी. वह चाहते थे कि शो हिट हो और उन्हें लगा कि रिलेशनशिप में रहने से शो पर असर पड़ सकता है. इसीलिए नील ने ऐश्वर्या से कहा कि उन्हें शो और अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

ऐश्वर्या शर्मा ने खुलासा किया कि वह नील के जवाब से निराश थीं. नील ने खुलासा किया कि एक दिन वह ऐश्वर्या को उनकी बिल्डिंग के पास मिले और टहलते हुए उन दोनों ने 45 मिनट तक बातचीत की. इसके बाद ऐश्वर्या ने नील से पूछा, 'आगे क्या?' और तभी नील ने ऐश्वर्या से कहा कि वह उनसे शादी करना चाहेंगे.

बता दें कि कपल ने साल 2021 में 30 नवंबर को शादी कर ली थी. जिसकी तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. 

 

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर सीजन 3' में क्या मुन्ना भइया की होगी वापसी? दिव्येंदु शर्मा ने खुद दिया इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, 'तू ही रे दिल' के सेट पर रोज करती हैं नामजप
प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, शूटिंग के बीच भी नहीं छोड़तीं नामजप
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता...' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget