एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: बिग बॉस में आते ही Sreejita De ने टीना दत्ता को बताया ‘नेगेटिव एनर्जी’, बोलीं- तुम्हें आउट करने का समय आ गया

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में पहली एविक्टेड कंटेस्टेंट श्रीजिता डे की वापसी हो गई है. उन्होंने आते ही टीना दत्ता से दुश्मनी मोल ले ली है. आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो.

Bigg Boss 16 Wild Card Entry: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में श्रीजिता डे (Sreejita De) की फिर से वापसी हो रही है. श्रीजिता पहली एविक्टेड कंटेस्टेंट थीं. एक्ट्रेस के एविक्शन से उनके फैंस के बीच काफी नाराजगी थी, क्योंकि वह शो में काफी एक्टिव थीं और अपने मुद्दे भी रख रही थीं. हालांकि, अब आखिरकार उनकी वापसी हो चुकी है. शो में आते ही उनका टीना दत्ता (Tina Datta) के साथ जंग छिड़ गई है.

टीना दत्ता और श्रीजिता डे ने ‘उतरन’ में साथ में काम किया है. दोनों इस शो के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे थे. उनके बीच का बॉन्ड अच्छा नहीं है. श्रीजिता ने पहले कहा था कि, टीना की कुछ हरकते हैं, जिसकी वजह से उनकी नहीं बनती है. खैर, श्रीजिता ने बिग बॉस में आते ही टीना दत्ता से दुश्मनी मोल ले ली है. उन्होंने एक्ट्रेस को बेघर करने की भी धमकी दी है.

श्रीजिता डे ने टीना दत्ता को बताया निगेटिव एनर्जी

श्रीजिता डे ने ‘बिग बॉस 16’ में अपने वाइल्ड कार्ड एंट्री का प्रोमो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रीजिता को देखते ही निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) समेत बाकी घरवाले काफी से झूम उठते हैं. श्रीजिता एक्टिविटी रूम में होती हैं, जहां टीना दत्ता को बुलाया जाता है. श्रीजिता और टीना के बीच बहस हो जाती है. श्रीजिता टीना को कहती हैं, “आप अंदर से बहुत ज्यादा ब्लैक हैं. आपके दिल में बहुत सारी निगेटिव एनर्जी है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sreejita De (@sreejita_de)

फूट-फूटकर रोईं टीना दत्ता

श्रीजिता की बातों से टीना भड़क जाती हैं और कहती हैं कि, प्लीज मेरा एनर्जी बेकार मत करो. इसके बाद श्रीजिता कहती हैं कि, तुम्हें आउट करने का समय आ गया है. टीना बोलती हैं कि, वह आउट करेंगी. इसके बाद बिग बॉस हाउस में श्रीजिता आती हैं और सभी घरवालों को गले लगाती हैं. बाद में टीना बिग बॉस से शिकायत करते हुए कहती हैं, “आप क्यों मेरे साथ खेलते हो. आपको मेरी खुशी बर्दाश्त नहीं हो रहा था क्या.” श्रीजिता टीना को चिढ़ाते हुए शालीन को गले भी लगाती हैं. टीना को फूट-फूटकर रोते हुए भी देखा जा सकता है. प्रियंका ये सब देखते हुए कहती हैं, “अब आएगा मजा.”

श्रीजिता डे के अलावा टीवी एक्टर विकास मनकतला (Vikkas Manaktala) की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. अब देखना होगा कि, उनके आने से बिग बॉस हाउस में क्या-क्या होता है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: किसी मंडली का हिस्सा नहीं बनेंगे विकास मनकतला, वाइल्ड कार्ड एंट्री पर कहा- मुखौटा पहने लोग मुझे पसंद नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों बदला धर्म? जयति भाटिया ने बताई वजह
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों बदला धर्म? जयति भाटिया ने बताई वजह

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget