एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: सुंबुल ने बीमार टीना का राशन कर दिया रिजेक्ट, गुस्से में शालीन भनोट बोले- अंधी हो तुम

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ में टीना दत्ता का राशन रिजेक्ट करने पर शालीन भनोट ने सुंबुल तौकीर खान को खूब खऱी-खोटी सुनाई.

Bigg Boss 16 Update: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में कंटेस्टेंट बाहरी दुनिया से कटकर ऐसे लोगों के साथ एक छत के नीचे रह रहे हैं, जिन्हें वे जानते भी नहीं हैं. इस दौरान कई दोस्त बने, कईयों के बीच का रिश्ता अभी कॉम्पलीकेटेड नजर आ रहा है.

टीना दत्ता (Tina Datta), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) शुरू से ही साथ हैं. हालांकि, टीना और सुंबुल के बीच की दोस्ती सिर्फ शालीन की वजह से है, क्योंकि शालीन दोनों से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. टीना, सुंबुल से जलती हैं और सुंबुल टीना से दोनों के जलन के बीच कई बार शालीन बीच में फंसते नजर आते हैं.

हालांकि, उन्होंने एक-दूसरे के सामने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा. बीते एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को अपने लिए खाना चुनना था और किसी एक को बारी-बारी से दो में से किसी एक का खाना डिलीवर करना था. सुंबुल को साजिद और टीना में से किसी एक का खाना डिलीवर करने के लिए कहा था और एक कहा वापस भेजना था.

सुंबुल से नाराज हुईं टीना

सुंबुल तौकीर ने साजिद खान का खाना डिलीवर किया और टीना का राशन वापस भेज दिया. इसकी वजह से टीना और शालीन को बहुत गुस्सा आ गया था. सुंबुल ने रीजन भी बेतुका दिया. उन्होंने कहा कि, वह टीना का खाना इसलिए वापस भेज रही हैं, क्योंकि वह किचन में बॉसी हैं. टीना इस बात से बहुत गुस्सा थीं. टीना ने उन्हें फेक भी बताया और कहा कि, अब उसे गेम खेलना है ना. टीना ने कहा, “मैं हमेशा उसका सपोर्ट करती हूं और उसने अपनी ईमानदारी दिखा दी. पहले दिन से मैं बोल रही हूं कि, वह फेक है.”

सुंबुल पर भड़के शालीन

शालीन टीना को समझाते हैं कि, सुंबुल के वोट की जरूरत पड़ेगी, टीना ने बताया कि, उन्हें किसी से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने इतनी स्मार्ट राशन चुना और सुबह से बीमार भी हैं, लेकिन सुंबुल ने ईमानदारी नहीं दिखाई. टीना ने अब्दू से उन्हें किचन ड्यूटी से हटाने के लिए भी कहा, लेकिन अब्दू ने मना कर दिया. बाद में टीना ने सुंबुल से पूछा कि, उन्होंने उनके साथ क्या बॉसी जैसा व्यवहार किया. इतने में शालीन उन पर भड़क जाते हैं और कहते हैं, “दिमाग खराब है तुम्हारा. पागल हो क्या. उसकी तबीयत खराब है. जो लड़की तुम्हारे लिए खड़ी है. जब तुम्हारे पापा को बुरा बोल रहे थे लोग, तो वो आई थी तुम्हारे साथ. तुमको दिखता नहीं अंधी हो.” इसके बाद वह वहां से गुस्से में चले जाते हैं. इस बात से टीना काफी हैरान रह जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 15 के बाद ऑन स्क्रीन फिर साथ दिखेगी करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी, साइन किया नया शो!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget