एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई प्रियंका चाहर की क्लास, बोले- आप अर्चना पार्ट 2 बन रही हैं

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की जमकर क्लास लगाई. साथ ही सलमान ने उन्हें अर्चना गौतम पार्ट 2 कहा.

Bigg Boss 16 Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. आए दिन बिग बॉस के घर में कोई न कोई हंगामा हो रहा है. बीते दिनों सर्कस हाउस में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच गंदी लड़ाई हो गई थी. लड़ाई भले ही दो लोगों में थी, लेकिन इसमें कई कंटेस्टेंट ने भी लाइमलाइट बटोरी, जिनमें से एक प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) भी थीं.

सलमान खान ने प्रियंका की लगाई क्लास

वीकेंड का वार में सलमान खान ने बिना बात के मुद्दा बनाने पर खूब खरी-खोटी सुनाई. साथ ही उन्होंने दूसरी अर्चना गौतम भी कहा. कलर्स चैनल ने इसका प्रोमो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) प्रियंका को सच्चाई की मूरत कहकर ताना मारते हुए देखे जा सकते हैं. वह कहते हैं, “प्रियंका ने खुद को ही सच्चाई की मूरत के रूप में घोषणा कर दी है. जब पहले ही घर में आग लगी थी तो आप आग में घी डालने का काम कर रही थीं.” इसके बाद सलमान खान ने ये भी कहा कि, जिस तरह वह अपना गेम खेल रही हैं, वह अर्चना 2 बन रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शालीन-स्टैन की लड़ाई में कूदी थीं प्रियंका

शालीन-स्टैन की लड़ाई में प्रियंका ने बहुत हंगामा खड़ा किया. वह बार-बार स्टैन को बेघर करने की बात कर रही थीं. वह शिव और स्टैन पर लगातार हमला बोल रही थीं और शालीन को भड़का रही थीं. इसके चलते वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रियंका चाहर को खूब खरी-खोटी सुनाई. सलमान खान ने शालीन-स्टैन की लड़ाई में बिना बात के मुद्दा बनाने पर प्रियंका और अंकित को डाइनिंग टेबल पर बैठने के लिए कहा था.

सलमान ने पूछे प्रियंका से तीखे सवाल

उन्होंने प्रियंका से सवाल किया कि, उन्होंने अपने करियर में कहां-कहां काम किया. एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्हें इंडस्ट्री में 5 साल हो गए हैं. सलमान ने प्रियंका से कहा, “आपको क्यों लगता है कि, आपकी मर्जी के मुताबिक जवाब देना बिग बॉस की जिम्मेदारी है. जब तक कि आप घरवालों के साथ ये कर रही थीं, तब तक हमने दखल अंदाजी किया. घरवालों को जो आप चूरन देती हो ना, बिग बॉस चूरन खाते नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: पैसे के लिए जुहू बीच पर नाचे साजिद खान, अर्चना गौतम से तगड़ी लड़ाई में क्यों बोली ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget