एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: बात ना सुनने पर स्टैन और शिव से खफा हुई निमृत, बोलीं- 'किससे शेयर करूं दिल की बात'

Bigg Boss 16: निमृत शालीन को लेकर शिव और स्टैन से शिकायत कर रही होती हैं लेकिन इस दौरान तीनों के बीच में ही मनमुटाव हो जाता है. हालांकि बाद में निमृत शिव को आकर सॉरी भी बोलती हैं.

Bigg Boss 16: शालीन आजकल मंडली के साथ टाइम पास करते नजर आते हैं. हालांकि मंडली को शालीन का इतना ज्यादा मंडली में घुसना पसंद नहीं है और वे बार-बार ये भी कहते रहते हैं कि शालीन उन्हें बहुत पकाता है. वहीं 1 फरवरी के एपिसोड में निमृत शालीन को लेकर शिव और स्टैन से शिकायत करती हैं लेकिन तीनों के बीच ही मनमुटाव हो जाता है.

निमृत की शिव और स्टैन से बात ना सुनने की शिकायत
दरअसल निमृत शिव और स्टैन को शालीन के बारे में बताते हुए कहती हैं कि वो साजिद खान से खुद को कंपेयर कर रहा था. इस पर स्टैन कहते हैं कि वो तो पहले दिन से ही ऐसा करता है. इसके बाद स्टैन निमृत से कहते हैं कि मुझे उसके बारे में नहीं सुनना. शिव इसके बाद निमृत से कहते है कि फिर क्यों उसके साथ एक घंटा बैठी. इस पर निमृत कहती हैं कि वो बैठी हुई थीं और शालीन वहां से आते-जाते उनसे बात कर रहा था. शिव कहते है कि तो उठकर चली जाती. इस पर स्टैन कहते हैं कि ये क्यों जाएगी. इसे शालीन से कहना चाहिए था कि जा ना यार तू पका मत इतना. ये सुनकर निमृत गुस्सा हो जाती हैं और कहती है कि मुझे ये बात समझ नहीं आती कि जब मैं तुम लोगों से कोई बात शेयर करती हूं तो तुम लोग मुझे ही सुनाते हो.

निमृत बोली किससे करूं दिल की बात शेयर
इसके बाद निमृत कहती हैं कि मुझे समझ नहीं आता कि मैं किससे अपने दिल की बात शेयर करूं. निमृत कहती हैं कि मैं बहुत सीरियस हूं. निमृत कहती हैं कि मैं शिव के लिए स्पेशली बोल रही हूं. ये सुनकर कहते हैं कि मेरे लिए जो बोलना है बोल दो. उन्होंने इज्जत उतारी अब तू भी उतार दे. इस पर निमृत कहती हैं कि इसमें इज्जत उतारने वाली क्या बात है.

निमृत हुई शिव और स्टैन से खफा
इसके बाद शिव कहते हैं कि कल हमने बोला था कि शिव को इग्नोर करते हैं. शिव कहते हैं कि निमृत ये तेरी लाइन थी और तू इसको फॉलो कर. शिव कहते है कि तूने उससे बात की और अब तू ही सुना रही है. इसके बाद निमृत कहती हैं कि सॉरी अब मैं तुम लोगों से कुछ नहीं कहूंगी. ये सुनकर शिव कहते है कि ब्रो तू ना मेरे पास आती है. शिव कहते है कि मैंने तुझसे पहले भी बोला था कि हमारी बात नहीं होती है. ये सुनकर निमृत गुस्से में उठकर चली जाती हैं. ये देखकर शिव स्टैन से कहते हैं कि मैं अभी नॉर्मल बात कर रहा था ना. स्टैन कहते हैं कि ये हर बात तो अपने दिल की बात शेयर करती है. शिव कहते हैं कि वो जब भी इमोशनल होती है मैं उसके साथ हर बार रहता हूं. शिव कहते हैं कि क्या चीज है ये. वहीं स्टैन कहते हैं कि ये अब हर्ट कर रही है.

निमृत ने शिव को बोली सॉरी
निमृत शिव के पास जाकर सॉरी बोलती हैं और कहती हैं कि मुझे भी पता है तू टेंशन में है. शिव कहते हैं कि टेंशन में नहीं हूं मैं तेरी बात सुन रहा था. शिव कहते हैं कि मैं साजिद सर को छोड़कर तेरे पास आया हूं. इसके बाद निमृत रोते हुए शिव को गले लगा लेती हैं. शिव की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं. निमृत बार-बार सॉरी बोलती हैं और कहती हैं कि कल के बाद से मुझे भी बहुत स्ट्रेस हो रहा है. इसके बाद शिव, स्टैन, सुंबुल और निमृत चारों फिर एक दूसरे को गले लगा लेते हैं.

ये भी पढ़ें:- टीवी पर पहली बार नजर आएंगी दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज...50 साल के बाद धर्मेंद्र संग शेयर की बॉन्डिंग, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget