एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: ‘कमजोर महिला’ कहने पर Gautam Vig ने शालीन पर निकाली भड़ास, बोले- औरतों के प्रति घटिया सोच..

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से एविक्ट होने के बाद गौतम विज ने शालीन भनोट पर भड़ास निकाली है. उन्होंने महिलाओं को लेकर शालीन की सोच को घटिया बताया है.

Gautam Vig On Shalin Bhanot: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के बीते एपिसोड में एक शॉकिंग एविक्शन हुआ और गौतम विज को बेघर होना पड़ा. पिछले हफ्ते उनके साथ, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और शालीन भनोट को नॉमिनेट किया गया था. सबसे कम वोट होने के चलते गौतम विज घर से बेघर हो गए. वह इस बात से बहुत हैरान हैं. यहां तक कि, एक्टर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता से भी खफा हैं, क्योंकि उन्होंने ही शालीन को मौका दिया था, जिसकी वजह से गौतम नॉमिनेट हुए थे.

शालीन पर फूटा गौतम विग का गुस्सा

अब बिग बॉस से बाहर आकर गौतम विज अन्य कंटेस्टेंट्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. उन्होंने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) पर भी निशाना साधा है. शालीन ने एक टास्क के दौरान गौतम को ‘कमजोर महिला’ कहा था. इस पर अब गौतम ने शालीन भनोट की सोच को बहुत घटिया बताया है. स्पॉटबॉय संग बातचीत में गौतम ने कहा, “यह साफ-साफ उनका माइंड सेट दिखाता है. औरतों को लेकर उनकी सोच बहुत घटिया है. एक जगह वह औरतों को इज्जत देने की बात करते हैं और फिर वह औरतों को लेकर बकवास करते हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam singh vig (@gautamvigim)

गौतम ने आगे कहा, “महिलाएं अपने आप में गौरव हैं. शालीन औरतों को कमजोर समझते हैं और यह चीज उनकी सोच को दिखाता है. औरतों के बारे में उनकी राय बहुत घटिया है. मैंने कभी औरतों की बेइज्जती नहीं की. ये सिर्फ शालीन की घटिया सोच है. जैसे वह खुद घटिया और फेक है, वैसी ही उसकी सोच है.”

गौतम को कहा था कमजोर महिला

कैप्टेंसी टास्क में शालीन भनोट ने गौतम विज को कमजोर महिला कहकर कैप्टन की दावेदारी से बाहर कर दिया था. इस स्टेटमेंट की वजह से शालीन खूब ट्रोल हुए थे. गौतम और शालीन पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन जब से अदालत वाला टास्क हुआ और गौतम पर फायदे के लिए शालीन से दोस्ती का इल्जाम लगा, उनके बीच गहरी दुश्मनी देखने को मिली. दोनों के बीच कई बार गंदी लड़ाइयां भी हुईं. गौतम ने बाहर निकलते ही कहा कि, वह कभी भी शालीन से मिलना नहीं चाहेंगे.

यह भी पढ़ें- न्यू बॉर्न बेबी को NICU में देख Debina Bonnerjee के साथ हुआ था ये बड़ा चमत्कार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget