एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर पर 'गंदा कमेंट' कर बुरा फंसे MC Stan, भड़कीं गौहर खान ने लगाई क्लास

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में रैपर एमसी स्टैन की प्रियंका चाहर चौधरी के साथ गंदी लड़ाई हो गई. इस पर अब गौहर खान ने स्टैन को खरी खोटी सुनाई है.

Gauahar Khan On MC Stan: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. जरा-जरा सी बात पर कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर अपनी भड़ास निकालने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. बीते एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स के बीच गरमा-गरमी दिखी. प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच भी लड़ाई हो गई. एक लाइटर को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए.

प्रियंका चाहर पर एमसी स्टैन ने किया ऐसा कमेंट

बहसबाजी के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी बार-बार एमसी स्टैन को चल-चल करती नजर आईं. बोलचाल की भाषा में चल-चल का मतलब ‘जा यहां से’ होता है. हालांकि, एमसी स्टैन ने इसे गलत तरीके से लिया. प्रियंका चाहर के ‘चल चल’ कहने पर एमसी स्टैन ने कमेंट किया, “अपने अंकित को लेकर जा, मुझे क्या चलने के लिए बोल रही. दो-दो बॉयफ्रेंड चाहिए क्या. मुझे नहीं आना, मेरी है एक गर्लफ्रेंड.”

इसके अलावा उन्होंने टीना और निमृत संग बातचीत में भी ऐसा कहा कि, प्रियंका गंदी चाले चल रही हैं और प्रियंका को गंदा बताया. उनकी बातें सुनकर निमृत उन्हें ‘गंदे चालें चलने’ के लिए रोकने की कोशिश की तो वहीं टीना दत्ता उनकी बातों पर हंसती नजर आईं. टीना ने एमसी स्टैन को इसमें सपोर्ट भी किया. अब गौहर ने एमसी स्टैन, टीना दत्ता और निमृत कौर पर निशाना साधा है.  

गौहर खान ने एमसी स्टैन को सुनाई खरी-खोटी

एमसी स्टैन के इस बयान के बाद गौहर खान ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई. ट्विटर पर एक ट्वीट कर गौहर खान ने लिखा, “बच्चे कैसे पैदा होंगे, गंदे चालें करने के लिए बुला रही... भाषा काफी नीची है. दुख की बात है ! यहां तक महिलाएं दूसरी महिला के बारे में ऐसा सुनकर ठीक हैं. दुख!” वहीं, एंडी कुमार ने उन्हें चल का मतलब बताते हुए कहा, “चल का मतलब पतली गली से निकल.” इसके अलावा भी उन्होंने एमसी स्टैन को काफी कुछ कहा.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी 'बलिदान' वाले बयान के बाद हुई ट्रोल, अंकित गुप्ता के अंदाज ने फैंस का जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों बदला धर्म? जयति भाटिया ने बताई वजह
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका कक्कड़ ने क्यों बदला धर्म? जयति भाटिया ने बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget