एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 66 Written Update: घर में नॉमिनेशन की भूखी डायन ने चार घरवालों को खाया, जानिए-66वें दिन और क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 16 Day 66 Written Update: 66वें दिन घर में नॉमिनेशन टास्क होता है. 6 घरवालों को नॉमिनेशन का अधिकार मिलता है और घर से बेघर होने के लिए सुंबुल, निमृत, टीना और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो जाते हैं.

Bigg Boss 16 Day 66 Written Update: बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. नये-नये ट्विस्ट की वजह से बिग बॉस सीजन 16 लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है. 6 दिसंबर के एपिसोड में फिर घरवालों के बीच खाने को लेकर झगड़ा होता है. घर में नॉमिनेशन टास्क भी होता है. चलिए जानते हैं 66वें दिन और क्या-क्या होता है.

अर्चना और टीना के बीच ब्रेड को लेकर हुई बहस
66वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. सुबह-सुबह टीना और अर्चना के बीच ब्रेड को लेकर बहस हो जाती है. जिसके बाद टीना कहती हैं कि सौंदर्या ने भी कॉफी ली है. इसे लेकर सौंदर्या और टीना के बीच भी झगड़ा हो जाता है. अब्दु को लगता है कि निमृत सहित सभी बदल गए हैं. जबकि साजिद उसे दिलासा देने के लिए उससे बात करते हैं.

साजिद ने सुंबुल के साथ किया प्रैंक
साजिद सुंबुल के साथ एक प्रैंक करते हैं. साजिद सुंबुल से कहते है कि वह इधर-उधर बात करती है. साजिद कहते हैं कि स्टैन ने तेरा क्या बिगाड़ा था तुमने ऐसा क्यों किया. शिव भी सुंबुल से यही कहते हैं. इसके बाद सुंबुल रोने लगती हैं. सुंबुल को रोते हुए देखकर साजिद कहते हैं कि अरे ऐसा कुछ नहीं है हम प्रैंक कर रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नॉमिनेशन की भूखी डायन ने कंटेस्टेंट को खाया.
घर में नॉमिनेशन का टास्क होता है. बिग बॉस टीना से कहते हैं कि सबको लेकर एक्टिविटी रूम में आ जाए. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि घर में डायन आ गई है और अगर वह भूखी हो तो वो खतरनाक हो जाती है. आज इस भूखी डायन ने घर के राजा अंकित को अपने वश में कर लिया है. इसके बाद बिग बॉस कहते है कि राजा अंकित को उन 6 सदस्यों का नाम बताना होगा जिन्हें नॉमिनेट करने का अधिकार होगा और ये 6 सदस्य दो घरवालो को नॉमिनेट करेंगे. राजा अंकित इसके बाद प्रियंका, सौंदर्या, अर्चना, सुंबुल, शिव और शालीन को नॉमिनेशन का अधिकार देते हैं.

सुंबुल, निमृत, टीना और एमसी स्टेन हुए नॉमिनेट
प्रियंका सुंबुल और निमृत को नॉमिनेट करती हैं तो वहीं सौंदर्या टीना और सुंबुल को नॉमिनेट करती हैं. अर्चना टीना और निमृत को नॉमिनेट करती हैं. सुंबुल की टर्न आने पर वह टीना और शालीन को नॉमिनेट करती हैं. वहीं शिव अपने नॉमिनेशन अधिकार का इस्तेमाल करते हुए टीना और सौंदर्या को नॉमिनेट करते हैं. वहीं शालीन अर्चना और सुंबुल को नॉमिनेट करते हैं. इसी के साथ नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल, निमृत, टीना और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो जाते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीना ने कहा आई हेट नॉमिनेशन
इसके बाद सभी घरवाले नॉमिनेशन को लेकर बात करते नजर आते हैं. टीना शालीन से कहती हैं कि आई हेट नॉमिनेशन. इसी दौरान अर्चना टीना और शालीन के पास आती हैं. टीना अर्चना से पूछती हैं कि तुमने मुझे क्यों नॉमिनेट किया. इस पर अर्चना कहती हैं कि मैं प्रियंका को कॉपी नहीं करना चाहती थी और मेरा तीसरा ऑप्शन तुम थी. इसके बाद टीना और अर्चना के बीच खाने को लेकर थोड़ी बहस हो जाती है. टीना कहती है कि मैं नहीं खाउंगी.

अब्दु को पैरेंट्स की आई याद
अब्दु शिव के सामने कबूल करते हैं कि उसे अपने माता-पिता की याद आ रही थी. वह ये भी कहते हैं कि जब लोग दुखी होते हैं तो वह हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं, लेकिन जब वह दुखी होते हैं तो कोई भी उनके बारे में नहीं पूछता या उसे दिलासा नहीं देता. इसके बाद शिव अब्दु से वादा करते हैं कि वह अगली बार इस का ध्यान रखेंगे. शिव अब्दु को गले लगाते है और सॉरी भी बोलते हैं. इसी के साथ 66वां दिन समाप्त हो जाता है. कल एक बार फिर टास्क के दौरान घरवालों के बीच माहौल गरमा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: जब शादीशुदा विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप पर सुष्मिता ने कहा था- 'मुझे कोई गिल्ट नहीं, जो किया खुलकर किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget