एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 65 Written Update: घर में बदली सत्ता, अंकित गुप्ता बने घर के नए राजा, जानिए-65वें दिन का पूरा अपडेट

 Bigg Boss 16 Day 65 Written Update: बिग बॉस के घर का 65वां दिन काफी मजेदार रहा. इस बार सत्ता परिवर्तन हुआ और घर के नये राजा अंकित गुप्ता बने. इसी के साथ घर में रूम्स का बंटवारा भी नए राजा ने किया.

Bigg Boss 16 Day 65 Written Update: 65वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. कंटेस्टेंट कैप्टेंसी टास्क को लेकर डिसकस करते नजर आते हैं. टीना और शालीन भी कैप्टेंसी टास्क को लेकर बात करते हैं. टीना कहती हैं कि शिव और निमृत पर विश्वास मत करना वो सिर्फ खुद को सेव करना चाहते हैं. वहीं शालीन कहते हैं कि मैं भांप लेता हूं क्या होने वाला है और मुझे नॉमिनेशन से डर नहीं लगता है. वहीं टीना कहती हैं कि मुझे तो नॉमिनेशन में आने से डर लगता है. 

घर में हुआ कैप्टेंसी के लिए टास्क
बिग बॉस कहते हैं कि निमृत के रानी का कार्यकाल खत्म होता है और आज कैप्टेंसी टास्क होगा और चारों दावेदारों सुंबुल, प्रियंका, शालीन और अंकित कैप्टेंसी के लिए जंग लड़ेंगे. कैप्टेंसी टास्क के लिए घर को धोबीघाट बनाया गया है. टास्क में तीन राउंड होने हैं और दावेदारों को एक दूसरे की दुकानें की रस्सी पर लगी सफेद टीशर्ट्स को गंदी करनी हैं जबकि दावेदारों को सपोर्ट करने वाले घरवालों को टीशर्ट धोकर साफ करनी है और रस्सी पर सुखानी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

पहले राउंड में सुंबुल हुई कैप्टेंसी दावेदारी से आउट
पहले राउंड के लिए संचालक निमृत बनती हैं टास्क शुरू होते ही सभी दावेदार एक दूसरे की रस्सी की टीशर्ट गंदी करना शुरू कर देते हैं. पहले राउंड में सुंबुल और प्रियंका के बीच लड़ाई हो जाती है. सुंबुल कहती हैं कि इंडीविजुअल बोलकर ग्रुप में खेल रहे हैं. साजिद सुंबुल की मदद करने की कोशिश करते हैं तो प्रियंका और सौंदर्या उन पर भड़क जाती हैं. बाद में पहले राउंड के विनर शालीन बनते हैं और वे सुंबुल की फोटो पर कीचड़ लगाकर उन्हें टास्क से बाहर कर देते हैं. 

दूसरे राउंड में कैप्टेंसी की दावेदारी से आउट हुए शालीन
दूसरे राउंड की संचालक सुंबुल होती हैं. शालीन, प्रियंका और अंकित एक दूसरे की दुकान पर लगी रस्सी पर टंगी टीशर्ट को गंदी करनी शुरू कर देते हैं. इसी दौरान शालीन और प्रियंका के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है. संचालक सुंबुल प्रियंका को दूसरे राउंड का विनर बनाती हैं और प्रियंका शालीन की फोटो पर कीचड़ लगाकर उन्हें कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर देती है.

 

अंकित बने घर के नए राजा
तीसरे राउंड के संचालक शालीन बनते हैं और इस दौरान प्रियंका और अंकित के बीच कैप्टेंसी के लिए जंग होती है और इस टास्क के विजेता अंकित बनते हैं और इसी के साथ अंकित घर के नए राजा भी बन जाते हैं. अंकित राजा बनने के बाद घरवालों के लिए रूम का बंटवारा करते हैं रूम 2 में शाही लोग होते हैं जो राजा के फेवरेट हैं और नॉमिनेशन से भी सुरक्षित रहेंगे. वहीं अंकित रूम ऑफ 2 में प्रियंका और साजिद को रखते हैं. रूम ऑफ 3 में टीना, सौंदर्या और शालीन को रखते हैं. जबकि रूम ऑफ 4 में वह स्टैन, सुंबुल और अब्दु को रखते हैं. वहीं रूम ऑफ 6 में शिव, निमृत और अर्चना होते हैं.

 

बिग बॉस निमृत को कन्फेशन रूम  बुलाते हैं और कहते हैं कि सब एक दूसरे को बचा रहे हैं और आप कहां हैं. बिग बॉस कहते हैं कि अंकित घर के सबसे इनएक्टिव राजा बने हैं. बिग बॉस कहते हैं कि सच्चाई बहुत कड़वी होती है और अगर ऐसा ही चलता रहेगा तो  यहां ये एक दरवाजा है जो आपको सीधे घर से बाहर ले जाएगा और अपने घर से आपको टीवी पर देखेने में ज्यादा अच्छा लगेगा. इस पर निमृत कहती हैं बिल्कुल भी नहीं सर. बिग बॉस निमृत से कहते हैं कि जिस दिन आप खुद के लिए खेलेंगी और अपनों से ही सवाल पूछना शुरू करेंगी तो उस दिन मुझे निमृत को घर से बाहर का दरवाजा नहीं दिखाना होगा. जो कहा है उस पर सोचिए. इसी के साथ 65वां दिन खत्म हो जाता है. कल नॉमिनेस्क टास्क होगा जिसमें एक बार फिर रिश्तों की इक्वेशन बदलती नजर आएगी.

ये भी पढ़ें:-'मिर्जापुर' के लिए कालीन भैया ने ऐंठे थे कितने करोड़? कितने अमीर हैं Pankaj Tripathi, कैसे करते हैं कमाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget