एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 60 Written Update: शालीन-टीना ने भुलाए गिले-शिकवे, रानी निमृत ने घरवालों को दी रैंकिंग, जानिए 60वें दिन का पूरा अपडेट

Bigg Boss 16 Day 60 Written Update: घर में 60वां दिन कभी तकरार तो कभी प्यार भरा रहा. शालीन और टीना अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते नजर आए. वहीं शिव और टीना के बीच भयंकर लड़ाई भी हुई.

 Bigg Boss 16 Day 60 Written Update: 60वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. इसके बाद टीना गोल्डन बॉयज से बाहर की बातें पूछती हैं. गोल्डन बॉयज बताते हैं कि शालीन आपके पीछे भागते रहते हैं. टीना इससे मना करती हैं. वहीं गोल्डन बॉयज ये भी कहते हैं कि टीना शालीन के लिए पोजेसिव हैं. इसके बाद शालीन ये भी पूछते हैं कि वह बाहर कैसे दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है.

साजिद ने टीना को बताया कि वह शालीन को करती हैं पसंद
टीना साजिद से पूछती हैं कि बाहर जब हंसी-मजाक हो रहा था तो मैंने शालीन को ऐसा क्या बोला था. साजिद टीना को कहते हैं कि तुम शालीन को पसंद करने लगी हो. साजिद कहते हैं कि तेरा जो दिल बोलता है वो कर. टीना कहती हैं कि शालीन के मन में कोई फीलिंग्स नही हैं. इसके बाद टीना कहती हैं मैं स्टेन बनती जा रही हूं और मैं भी घर जाना चाहती हूं. वहीं साजिद कहते हैं कि मेरे हिसाब से इतना मत सोच. वहीं शालीन भी साजिद से बात करते हैं. साजिद कहते है कि मैंने टीना को बोला कि उसका दिल बहुत साफ है.  

निमृत को घरवालों को एक से ग्यारह की रैंकिंग देती हैं
बिग बॉस सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और घर की रानी निमृत को कहते हैं कि वह घरवालों को उनके योगदान के आधार पर रैंक करें. निमृत को एक से ग्यारह तक रैंकिंग देनी हैं. निमृत रैंक एक पर शिव को रखती हैं. टीना इसका विरोध करती हैं. इसके बाद निमृत सौंदर्या को रैंक 2 पर रखती हैं और कहती हैं कि वे अपने प्वाइंट पर डटी रहती हैं. रैंक 3 पर निमृत अब्दु को रखती हैं. इसके बाद सभी घरवाले इसका विरोध करते हैं. निमृत रैंक 4 पर अर्चना को रखती हैं, साजिद को रैंक 5 पर रखती हैं. रैंक 6 पर निमृत प्रियंका को बुलाती हैं और शालीन को रैंक 7 पर रखती हैं. टीना को निमृत आठवां रैंक देती हैं इससे टीना कहती हैं कि मैं इससे सहमत नहीं हूं. निमृत स्टेन को 9 रैंक पर रखती हैं. सुंबुल को निमृत 10वां रैंक देती हैं. निमृत अंकित को 11वां रैंक देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

घरवालों को रैंकिंग के आधार पर मिलता है राशन
निमृत को रैंकिंग देने के बाद बिग बॉस कहते हैं कि घरवालों को राशन भी इसी आधार पर मिलेगा. सबसे बड़ी बास्केट रैंक 1 को मिलेगी और सबसे छोटी बास्केट रैंक 11 को मिलेगी. बिग बॉस कहते हैं कि बास्केट के आधार पर ही राशन डिस्ट्रिब्यूट किया जाएगा. बिग बॉस कहते हैं कि बचा हुआ राशन निमृत बंटी और सनी का होगा. बिग बॉस ये भी कहते है कि निमृत किसी भी घरवाले की बास्केट से कुछ भी ले सकती हैं. फिर निमृत सभी को रैंक वाइज बास्केट देती हैं. इसके बाद फिर सभी कंटेस्टेंट लाइन में खड़े हो जाते हैं और अपनी-अपनी बास्केट के साइज के मुताबिक राशन भर लेते हैं लेकिन अंकित को लास्ट में कुछ नहीं मिलता. वहीं निमृत बिग बॉस के आदेश के मुताबिक सभी की बास्केट में से अपने, बंटी और सनी के लिए राशन ले लेती हैं.  

 

अंकित और प्रियंका की तकरार भी हुई खत्म
अंकित और प्रियंका भी अपने गिले-शिकवे भुला देते हैं. प्रियंका कहती हैं कि ये मुंह बनाकर घूमता रहता है ये स्माइल करने के लिए होता है. इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि तीन दिन निकाल लिए, जी ली अपनी जिंदगी. अंकित कहते हैं कि मैं जब भी तेरे से बात करती हूं तू एकदम से चढ़ जाती है. वहीं दोनो को गले लगे देखकर अर्चना मजाक करती हैं कि राशन नहीं मिला तो यहां आ गया. वहीं प्रियंका खुश होती है और शालीन, टीना से कहती हैं कि अब जान में जान आई तीन दिन से मैं परेशान थी. वहीं शालीन प्रियंका से कहते हैं कि हमारा टाइमिंग सेम है मेरा भी टीना से अभी-अभी पैचअप हुआ है. इसके बाद दोनों उछलने लगते हैं. इसी के साथ बिग बॉस के घर का 60वां दिन खत्म हो जाता है. कल बर्तन में झूठा खाना छोड़ने को लेकर टीना और शिव के बीच भयंकर लड़ाई होगी. वहीं टास्क के दौरान शालीन और निमृत में भिड़ंत होगी. 

ये भी पढ़ें:-Kapil Sharma ने Kajol के साथ क्लिक की सेल्फी, फोटोज शेयर करते हुए लिखा ये खास कैप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget