एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 34 Written Update: चिकन के लिए शालीन को पड़ी फटकार, एक्स कैप्टन को चुनना होगा नया कप्तान, जानिए-34वें दिन का पूरा अपडेट

Bigg Boss 16 Day 34 Written Update: बिग बॉस के घर में हर गुजरता दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. 34वें दिन कैप्टन के चुनाव को लेकर घर में जबरदस्त हंगामा हुआ. शालीन और गौतम के बीच भी काफी बहस हुई.

Bigg Boss 16 Day 34 Written Update:बिग बॉस सीजन 16 में अब फुल एंटरटेनमेंट की डोज मिल रही है. घर में रोज कंटेस्टेंट के बीच किसी ना किसी बात पर झगड़ें हो रही हैं. 34वें दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शालीन ने बार-बार चिकन की डिमांड की. जिसके बाद उन्हें बिग बॉस ने फटकार भी लगाई. वहीं कैप्टेंसी के लिए घर में कंटेस्टेंट के बीच जंग भी हुई. चलिए जानते हैं 34वें दिन और क्या-क्या हुआ

चिकन की डिमांड पर शालीन को लगी फटकार
शालीन बिग बॉस से बार-बार खाने में चिकन की डिमांड करते हैं. वह लगातार कैमरे पर बोलते रहते हैं कि उन्हें उनका चिकन भिजवा दिया जाए. यहां तक कि टीना भी बिग बॉस से रिक्वेस्ट करती हैं कि शालीन का चिकन भिजवा दिया जाए. इसके बाद बिग बॉस शालीन को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और कहते हैं कि घर में सही मात्रा में खाने के लिए चिकन भेजा गया है और अब और चिकन नहीं भेजा जाएगा. शालीन इस बात पर भड़क जाते हैं और वहां से गुस्से में चले जाते हैं.उधर, शालीन की चिकन की डिमांड सुनकर अर्चना का पारा हाई हो जाता है. वह शालीन से कहती हैं कि तुम टीवी सीरियल करते यहां क्यों आ गए. बिग बॉस ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है यहां. इन्हें घर भेजिए जो बिग बॉस में केवल खाने के लिए आए हैं. मैं इसमें बिग बॉस की गलती मानती हूं, मार्केट में इतने एक्टर्स हैं इसको क्यों ले आए, क्या ये खाना खाने आया है? वहीं, टीना दत्ता शालीन को शांत रहने की सलाह देती हैं इसी के साथ 33वां दिन खत्म हो जाता है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीना को घर से कुछ देर के लिए बाहर जाना पड़ा
34वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. वहीं किचन में सफाई को लेकर अर्चना की शिव से काफी बहस होती है. वही चाय और कॉफी बनाने को लेकर भी शिव और अर्चना के बीच लड़ाई होती है. इसी दौरान चाय को लेकर गौतम और शालीन के बीच भी नोंक-झोंक हो जाती है. बिग बॉस टीना को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और टीना को कहते हैं कि बाहरी दुनिया में किसी परिस्थिति की वजह से आपको कुछ देर के लिए घर से बाहर आना होगा.बाद में टीना घर में आती हैं और शालीन और निमृत के आगे फूट-फूट कर रोने लगती हैं. टीना बताती हैं कि उनका डॉग अब इस दुनिया में नहीं रहा. शालीन और निमृत उन्हें संभालते हैं.

एक्स कैप्टन को मिली नए कैप्टन के चुनाव की कमान
गौतम को बिग बॉस ने कल कैप्टेंसी ये फायर कर दिया था इसलिए आज कैप्टेंसी का टास्क हुआ. बिग बॉस ने इस बार कैप्टेंसी के टास्क में बदलाव किया और 'पाइड पाइपर' की स्टोरी के जरिए कैप्टन के टास्क में ट्विस्ट लेकर आए. इसके तहत पाइड पाइपर बने एक्स कैप्टन के पीछे-पीछे घरवालों को घूमना होगा और उन्हें मनाना होगा कि वे उन्हें कैप्टन बना दें. कैप्टन अगर कंटेस्टेंट को कैप्टन नहीं बनाना चाहेगा तो वह उसे पूल में धकेल देगा. यानी एक्स कैप्टन गौतम, निमृत अर्चना और शिव के हाथ में नए कैप्टन का चुनाव है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गौतम और शालीन के बीच हुई लड़ाई
इसी दौरान गौतम खाना खा रहे होते हैं और शालीन भनोट गौतम के पास आते हैं और  बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन गौतम उनसे बात करने से मना कर देते हैं. इसके बाद शालीन काफी भड़क जाते हैं और गौतम को काफी गालियां देने लगते हैं. इसके बाद शालीन कहते हैं कि तुम्हे फेस ऑफ चाहिए ना. दोनों के बीच काफी झगड़ा होता है. घरवाले दोनों को चुप कराने की कोशिश करते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गौतम ने टीना को कैप्टेंसी की रेस से किया बाहर
कैप्टेंसी टास्क के चार राउंड होने हैं. पहले राउंड के पाइड पाइपर गौतम बनते हैं. वहीं, टीना दत्ता गौतम विग को मनाने की काफी कोशिश करती हैं. टीना गौतम से कहती हैं प्लीज मुझे एक मौका दो लेकिन गौतम टीना को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर देते हैं.टीना को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने की वजह बताते हुए गौतम कहते हैं, “मैं टीना को कैप्टेंसी से बाहर करता हूं. अपने मुद्दों पर वह खुद सामने आएं, इसकी बजाय उनकी साइड कोई और ले.” इसके बाद वो टीना को पूल में जाने के लिए कहते हैं. साजिद को भी गौतम पूल में भेजकर कैप्टन की रेस से बाहर कर देते हैं.

निमृत ने सौंदर्या और प्रियंका को कैप्टन की रेस से किया बाहर
अगले राउंड के लिए पाइड पाइपर निमृत बनती हैं. सौंदर्या निमृत को मनाने की कोशिश करते हुए कहती हैं उन्हें एक फेयर चांस मिलना चाहिए. अंकित भी निमृत को मनाने की कोशिश करते हैं. सअब्दू रोजिक को भी कैप्टन बनना है इसलिए, वह निमृत को मनाते हुए नजर आते हैं वह इसकी वजह बताते हैं, “अगर मैं कैप्टन बनता हूं तो बिग बॉस का घर बहुत अच्छा हो जाएगा.” बाद में निमृत प्रियंका और सौंदर्या को पूल में भेजकर कैप्टन की रेस से बाहर कर देती हैं.

तीसरे राउंड में गोरी अंकित हुए कैप्टेंसी की रेस से बाहर
तीसरे राउंड में अर्चना पाइड पाइपर बनती हैं और वह गोरी नागोरी और अंकित को पूल में भेजकर उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर देते हैं. चौथे राउंड के पाइड पाइपर शिव बनते हैं. बाद में शिव, साजिद, निमृत और स्टेन मिलकर चर्चा करते हैं कि अब्दु को कैप्टन बनना चाहिए. इसी के साथ 34वें दिन का एपिसोड खत्म हो जाता है. कल शुक्रवार के वार में अर्चना वैनिटी से अपने चार बैग चोरी होने के आरोप लगाएंगी. सलमान खान शो पर शालीन और अर्चना की क्लास लगाएंगे.

ये भी पढ़ें: -क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में Akshara Singh का हो रहा है बायकॉट, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मर्द की तरह बाहर आकर....’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कपड़े उतारो...', कास्टिंग काउच को लेकर 'कहानी घर-घर की' फेम श्वेता क्वात्रा का छलका दर्द, किया चौंकाने वाला खुलासा
'कपड़े उतारो...', कास्टिंग काउच को लेकर 'कहानी घर-घर की' फेम श्वेता क्वात्रा का छलका दर्द, किया चौंकाने वाला खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, वेडिंग डेट हुई कंफर्म, जानें कब और कहां करेंगी शादी?
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, कंफर्म हो गई वेडिंग डेट
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget