एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 122 Written Updates: टास्क में मंडली के तीन सदस्य नहीं रख पाए 9 मिनट पर पहरा, हुए नॉमिनेट, जानिए 122वें दिन का अपडेट

Bigg Boss 16 Day 122 Written Updates: घर में नॉमिनेशन टास्क होता है. घरवालों को 9 मिनट पर पहरा रखना था. इस टास्क में शालीन, प्रियंका और अर्चना की टीम जीत जाती हैं और वे फिनाले में पहुंच जाते हैं.

Bigg Boss 16 Day 122 Written Updates: बिग बॉस सीजन 16 के फिनाले को बस अब चंद दिन बचे हैं. ऐसे में घर में बचे 7 कंटेस्टेंट ट्रॉफी अपने नाम करने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं. वहीं 31 जनवरी के एपिसोड में बिग बॉस घर में नॉमिनेशन टास्क कराते हैं जिसमें सदस्यों को वक्त पर पहरा रखना होता है. चलिए जानते हैं 122वें दिन के एपिसोड में और क्या-क्या होता है. 

निमृत-अर्चना ने दूर किए गिले-शिकवे
122वें दिन की शुरुआत बिग बॉस  एंथम से होती है.  निमृत और अर्चना के बीच कल भयंकर फाइट हुई थी. वहीं 122वें दिन निमृत अर्चना से सॉरी बोलकर अपन गिले-शिकवे दूर कर लेती हैं. लेकिन ये बात शिव और स्टैन को पसंद नहीं आती है. बाद में मंडली में भी थोड़ी खटास सी नजर आती हैं.

नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को रखना होगा वक्त का पहरा
बिग बॉस सभी घरवालो को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और कहते है कि घर में अब घरवालों का बंटवारा साफ-साफ नजर आ रहा है. एक तरफ मंडली है और दूसरी तरफ प्रियंका, शालीन और अर्चना हैं. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि आज नॉमिनेशन टास्क होगा. बिग बॉस कहते हैं कि आज नॉमिनेशन दो टीम के बीच होगा और इस मुकाबले को रद्द नहीं किया जा सकेगा. इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को एक-एक कार्ड देते हैं और कहते हैं कि आज नॉमिनेशन में घरवालों को वक्त पर पहरा रखते हुए 9 मिनट का अनुमान लगाना होगा. जिस टीम का अनुमान 27 मिनट के करीब होगा वो टीम जीत जाएगी और उस टीम के तीनों सदस्य आखिरी हफ्ते में अपनी जगह पक्की कर लेंगे और हारने वाले सदस्य इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे.

 

अर्चना और शालीन क्या लगा पाए 9 मिनट का अनुमान?
नॉमिनेशन टास्क के लिए सबसे पहले अर्चना एक्टिविटी एरिया में जाती हैं. जहां केन बैठे होते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान अर्चना को 9 मिनट का अनुमान लगाना होता है. इस दौरान बिग बॉस अर्चना के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए मैसेज पढ़कर सुनाते हैं जिन्हें सुनकर अर्चना बहुत खुश होती हैं. इसके बाद केन अर्चना से डिसकस करते है कि उन्हें क्या पहनना है. इसके बाद अर्चना अपने अनुमान के मुताबिक 9 मिनट पूरा कर अपना टिकट बॉक्स में डाल देती हैं. इसके बाद शालीन भनोट एक्टिविटी एरिया में जाते हैं. कैन शालीन से बात करते हैं और उन्हें डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश भी करते हैं. बिग बॉस शालीन के लिए भी सोशल मीडिया पोस्ट पढ़कर सुनाते हैं. इसके बाद शालीन अपने मुताबिक 9 मिनट का अनुमान लगाकर अपना कार्ड बॉक्स में डाल देते हैं.

सुंबुल,शिव, प्रिंयंका और स्टैन ने दिया वक्त पर पहरा
नॉमिनेशन टास्क के लिए एक्टिविटी एरिया में अब सुंबुल जाती हैं. बिग बॉस सुंबुल के लिए भी सोशल मीडिया पोस्ट पढ़कर सुनाते हैं. इस दौरान कैन सुंबुल से बात भी करते हैं लेकिन सुंबुल वक्त का अनुमान लगाती रहती हैं. वे उनकी ड्रेस को लेकर भी बात करते हैं. इस दौरान सुंबुल काफी बातें करती हैं और कहती है कि मेरे हिसाब से 9 मिनट हो गए हैं. इसके बाद शिव जाते हैं और वक्त पर पहरा रखने के लिए काउंटिंग करते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान बिग बॉस उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट भी पढ़कर सुनाते हैं. कैन शिव से उनके आउटफिट को लेकर बातें करते हुए उन्हें डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करते हैं. वहीं शिव अपना टाइम पूरा कर कार्ड बॉक्स में डाल देते हैं. स्टैन और प्रियंका के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराई जाती है और दोनों अपने मुताबिक 9 मिनट का अनुमान लगाकर कार्ड बॉक्स में डाल देते हैं.

 

अर्चना, शालीन और प्रियंका नॉमिनेशन से बचे
इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और नॉमिनेशन का रिजल्ट बताते हैं और कहते हैं कि इस खेल में शालीन और सुंबुल अहम खिलाड़ी रहे हैं जिनकी वजह से एक टीम जीती और एक टीम हारी. इसके बाद बिग बॉस बताते सभी कंटेस्टेंट के टाइम को भी बताते हैं. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि शालीन की वजह से टीम बी जीत गई और सुंबुल की वजह से टीम ए हार जाती है. इसी के साथ अर्चना,शालीन और प्रियंका फाइनल वीक में पहुंच जाते हैं. वहीं हारने वाली टीम सुंबुल, स्टैन और शिव घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं.

 

सुंबुल नॉमिनेशन टास्क में हारने के बाद हुई उदास
वहीं सुंबुल नॉमिनेशन के बाद काफी रोती हैं. निमृत, स्टैन और शिव उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि तुमने जानबूझकर नहीं किया है. हालांकि निमृत सुंबुल के लिए बार-बार यही कहती है कि उसने इतना टाइम कैसे ले लिया. वहीं शिव कहते हैं कि क्या कर सकते हैं अब. निमृत और शिव बार-बार सुंबुल को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन सुंबुल उनसे नजरे नहीं मिलाती हैं. वहीं शिव कहते हैं कि ये ऐसा क्यों कर रही है सबने अपना बेस्ट दिया है. इसी के साथ बिग बॉस का 122वें दिन का एपिसोड खत्म हो जाता है. कल 50 लाख प्राइज मनी वापस पाने के लिए घरवालों के बीच टास्क होगा. 

ये भी पढ़ें:- VIDEO: 'बहुत देखे हैं तेरे जैसे'... जब अपनी ही फिल्म के मुहूर्त से शाहरुख को धक्के देकर भगाने लगा था गार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget