एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 में एंट्री करते ही साजिद खान ने बड़े राज़ से उठाया पर्दा, बयान से सभी हैरान

Sajid Khan In Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में फिल्म निर्देशक साजिद खान भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं. #metoo मूवमेंट में यौन शोषण के आरोपों के बाद साजिद खान फिल्म इंडस्ट्री से गायब थे.

Sajid Khan In Bigg Boss 16: टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार शो में फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan Bigg Boss Contestant) भी कंटेस्टेंट बनकर आए हैं. साजिद लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से गायब थे और अचानक बिग बॉस ग्रैंड प्रीमियर में एक कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देने के बाद साजिद खान ने सभी को हैरान कर दिया.

साजिद खान पर साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान कुछ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. इसके बाद साजिद रियलिटी शोज, फिल्म प्रमोशन, मीडिया और यहां तक कि इंडस्ट्री की शाही पार्टियों तक से गायब हो चुके थे. इस शो में आने के बाद साजिद ने अपने करियर की असफलता और विवादों पर मुंह खोला है. 

मेरे अंहकार ने मुझे बर्बाद किया

साजिद खान ने कहा कि उनकी "सफलता" और अहंकार ने उन्हें "बर्बाद" कर दिया. बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान से बात करते हुए, साजिद खान ने खुलासा किया कि "अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम, मिथुन दा, चिंटू जी (ऋषि कपूर, डब्बू जी (रणधीर कपूर)) जैसे बड़े अभिनेताओं को निर्देशित करने के बाद उनके अंदर घमंड आ गया था. "वह "अभिमानी" हो गए क्योंकि उनकी फिल्में अच्छी चल रही थीं. साजिद ने कहा- "एक कहावत है "असफलता लोगों को बर्बाद कर देती है, मेरे मामले में, सफलता ने मुझे बर्बाद कर दिया." 

फिल्में हिट होने पर घमंड हो गया था

साजिद खान के अनुसार, जब उन्होंने "बैक-टू-बैक तीन हिट फिल्में" दीं, तो उन्हें विश्वास होने लगा कि वह "बेस्ट हैं और कभी भी गलत फिल्म नहीं बना सकते." लेकिन जब रिएलिटी ने उन्हें आईना दिखाया तो 2013 की फिल्म हिम्मतवाला और 2014 की कॉमेडी-रोमांस हमशकल्स बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. 

रातो-रात हाउसफुल 4 से हटा दिया गया

साजिद ने साल 2019 में फिल्म हाउसफुल 4 से निर्देशक के रूप में पद छोड़ने पर भी बात रखी. उन्होंने कहा, “हमशकल्स फिल्म फ्लॉप होने के बाद मैंने अपना चेहरा लोगों से छिपा लिया था, उसके बाद, मैंने हाउसफुल 4 लिखना शुरू किया और फिल्म को आधा निर्देशित किय. रात तक मैं फिल्म पर काम कर रहा था और अचानक सुबह को मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया था. फिल्म से मेरा क्रेडिट भी मुझसे छीन लिया गया. तब मुझे लगा कि ये भगवान का कोई इशारा है कि मुझे एक अच्छा इंसान बनना होगा."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सादिज पर लगे थे यौन शोषण के गंभीर आरोप

साल 2018 में Metoo मूवमेंट शुरू हुआ था. इस आंदोलन में महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण, बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं के बारे में बताया था. तभी फिल्म इंडस्ट्री से एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट और मंदाना करीमी सहित कुछ अभिनेत्रियों के साथ-साथ पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने भी डायरेक्टर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे.

इन आरोपों के बाद साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया था. साजिद को उनके निर्देशन वाली फिल्म हाउसफुल 4 से भी हटा दिया गया था. 

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget