एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: अर्चना ने बताई शिव के दूसरे नंबर पर आने की वजह, बोलीं- मैंने दिमाग यूज ही नहीं किया

Archana Gautam on Bigg Boss 16: मीडिया से बातचीत के दौरान अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में अपने सफर पर बातचीत की. उन्होंने यह भी बताया कि शिव ठाकरे दूसरे नंबर पर क्यों रहे.

Bigg Boss 16: करीब चार महीने के ड्रामा और एक्साइटमेंट के बाद बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है. एमसी स्टैन ने 16वें सीजन का खिताब अपने नाम किया. ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट पहुंचे, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम शामिल थे. इन पांचों में से अर्चना गौतम शुरुआत से ही चर्चा में रहीं. वह अकेली ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जो लगभग हर महीने सुर्खियों में थीं. हालांकि, उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी परफॉर्मेंस पर खुशी जताई. साथ ही, कहा कि उन्हें फैंस का भरपूर सपोर्ट मिला.

शिव ठाकरे के लिए कही यह बात

मीडिया से बातचीत के दौरान अर्चना ने बिग बॉस 16 में अपने सफर पर चर्चा की. साथ ही, बताया कि शिव ठाकरे दूसरे नंबर पर क्यों रहे. अर्चना के मुताबिक, शिव ठाकरे के पास प्लस पॉइंट यह था कि वह पहले ही बिग बॉस मराठी जीत चुके थे. ऐसे में उन्हें पता था कि गेम में क्या करना है. उन्होंने गेम में दिमाग इस्तेमाल किया, जिसके चलते वह दूसरे नंबर पर रहे. अपने बारे में अर्चना ने कहा कि मैंने अपना दिमाग इस्तेमाल ही नहीं किया.

बिग बॉस में ऐसा रहा अर्चना का सफर

बता दें कि अर्चना को शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में फैंस का सपोर्ट मिला. हालांकि, बिग बॉस 16 में उन्होंने कई खराब स्टंट किए, लेकिन फैंस ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा. एक्ट्रेस ने अपने हाउसमेट्स के साथ कई बार लड़ाई की. उनके साथ अभद्रता की और सलमान खान से कई मौकों पर डांट भी खाई. हालांकि, फैंस ने उन्हें भरपूर समर्थन और प्यार दिया, जो अर्चना के लिए काफी मायने रखता है.

फिनाले में हुई थी कांटे की टक्कर

गौरतलब है कि बिग बॉस के आखिरी चरण के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे में से विजेता तय माना जा रहा था. हालांकि, प्रियंका कम वोटों की वजह से टॉप-3 से बाहर हो गईं. वहीं, आखिरी पलों में शिव ठाकरे को भी हार का सामना करना पड़ा और एमसी स्टैन विजेता घोषित किए गए.

Shehzada Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' को कैसी मिलेगी शुरुआत, जानिए क्या कहता है प्रीडिक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
राजस्थान: भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया बर्तन धोने का लिक्विड, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम का किया खुलासा, बेहद ही प्यारा है मतलब भी
राम चरण और उपासना ने अपने जुड़वां बच्चों के नाम का किया खुलासा,जानें मतलब भी
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
Embed widget