एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने Sajid Khan के पिता पर किया ये कमेंट, गुस्साए डायरेक्टर ने खोया अपना आपा

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड में अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिलेगी. साजिद अर्चना को अपनी औकात देखने की भी बात कहते हैं.

Bigg Boss 16 Promo: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में आए दिन हंगामे देखने को मिल रहे हैं. अर्चना गौतम (Archana Gautam) की बिग बॉस हाउस में किसी न किसी से लड़ाई होती रहती है. यूं तो घरवाले उन्हें इग्नोर करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कभी-कभी वह कुछ ऐसा बोल जाती हैं, जिससे लोगों का पारा बढ़ जाता है. साजिद खान के साथ भी उनका बवाल होता नजर आएगा.

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के लेटेस्ट प्रोमो में अर्चना गौतम और साजिद खान (Sajid Khan) के बीच खाने को लेकर गरमा-गरमी होती नजर आएगी. दोनों एक-दूसरे को भर-भरकर ताना देंगे, लेकिन बात जब बढ़ जाएगी, जब अर्चना गौतम साजिद खान के पिता पर कमेंट करती हैं.

साजिद और अर्चना के बीच हुई लड़ाई

साजिद खान सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बात कर रहे होते हैं और कहते हैं, “लोगों को लगता है कि उनका बाप शो चलाता है शो.” वहां बैठीं अर्चना ये बात सुनकर भड़क जाती हैं. वह कहती हैं, “मेरे बाप इतने अमीर होते तो वह बिग बॉस को चला सकते.” हद तब पार हो जाती है, जब वह साजिद खान के पिता पर कहती हैं, “आप अपने पापा को बोल दीजिए ना, वो चला लेंगे बिग बॉस.” ये सुनकर साजिद अपना आपा खो बैठते हैं. वह कहते हैं, “तूने मेरे बाप का नाम लिया. चल उतर आ चल.” दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा होता है और साजिद अर्चना को अपनी ‘औकात’ देखने की बात कहते हैं.

अर्चना ने कूड़े को लेकर किया था बवाल

बीते एपिसोड में अर्चना गौतम की निमृत कौर और टीना दत्ता से लड़ाई हो गई. पानी में धनिया रखने के चक्कर में वह बदबू करने लगा था. अर्चना कूड़ा की पॉलीथिन लेकर टीना दत्ता और निमृत के रूम में चली जाती हैं. जब टीना उन्हें बाहर जाने के लिए कहती हैं तो अर्चना कूड़ा रूम में ही छोड़ आती हैं. इस पर घर में खूब बवाल मच जाता है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: कैमरे क लिए शालीन भनोट ने टीना दत्ता से किया प्यार का नाटक, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बली का बकरा मत बनाओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'दिल की बेवफाइयां' में दिखेगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, जानें- कब है प्रीमियर
'दिल की बेवफाइयां' में दिखेगी गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, जानें- कब है प्रीमियर
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्टैंड नहीं लेने पर स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं'
'बिग बॉस 20': 'तुमसे घटिया आदमी कोई नहीं है...' सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, देखें प्रोमो
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget