एक्सप्लोरर

इस खतरनाक बीमारी का शिकार हुईं 'बिग बॉस 15' फेम Shamita Shetty, एक्ट्रेस की हुई सर्जरी, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

Bigg Boss 15 Shamita Shetty: 'बिग बॉस 15' फेम शमिता शेट्टी ने हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी कराई. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और फैंस के साथ ये खबर शेयर की.

Shamita Shetty Endometriosis: शमिता शेट्टी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती हैं. शिल्पा शेट्टी की बहन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कई रियलिटी शो में हिस्सा लेकर अपने टैलेंट को साबित कर चुकीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित होने का खुलासा किया. शमिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उनकी सर्जरी भी की गई. 

इस बीमारी का शिकार हुईं शिल्पा शेट्टी की बहन
शमिता शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और अपने दोस्तों और फैंस को अपनी सर्जरी के बारे में बताया. ये वीडियो उनकी सर्जरी से पहले लिया गया था और क्लिप में उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सकता है. वीडियो में एक्ट्रेस ने हर महिला को जागरूक करने के लिए एंडोमेट्रियोसिस के बारे में जानकारी भी शेयर की. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और हम में से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं. मैं अपने दोनों डॉक्टर्स, मेरी गायनेक डॉ. नीता वार्टी और मेरे जीपी डॉ. को धन्यवाद देना चाहती हूं. सुनीता बनर्जी तब तक नहीं रुकीं जब तक उन्हें मेरे दर्द का कारण पता नहीं चल गया! अब जब मेरी ये बीमारी सर्जरी के जरिए हटा दी गई है तो मैं अच्छी हेल्थ की उम्मीद कर रही हूं.'

एक्ट्रेस ने अस्पताल के बिस्तर से दी चेतावनी

इस बीच वीडियो में शमिता ने क्लिप रिकॉर्ड कर रहे शख्स से बातचीत की. अपनी खिड़की के बाहर का नजारा दिखाते हुए कैमरा उनकी तरफ घुमाया जाता है और वह कहती हैं कि वह एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं.

बिग बॉस 15 फेम एक्ट्रेस कहती हैं, 'सभी महिलाएं, कृपया एंडोमेट्रियोसिस पर गूगल करें. आपको ये जानने की जरूरत है कि समस्या क्या है. क्योंकि शायद आपको ये है और आपको पता भी नहीं है कि आपको ये है.' वीडियो को देखने के बाद शमिता शेट्टी के कई दोस्तों और फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की. 

 

यह भी पढ़ें:  सगाई की खबरों के बीच एक साथ स्पॉट हुए Shivangi Joshi और Kushal Tandon, रूमर्ड कपल की तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget