एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते को लेकर रश्मि से किया सवाल

शो की तरफ से जारी प्रोमो में इस बारे में दिखाया गया है कि देवोलीना, पारस से सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई के बारे में पूछती हुई नजर आती हैं. पारस उन्हें बताते हैं कि वह इस बारे में घर के बाहर सब कुछ बताएंगे यहां नहीं.

कलर्स टीवी का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' लगातार दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव का सबब बना हुआ है. शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट लगातार अपनी मौजूदगी से शो का माहौल काफी दिलचस्प बनाए हुए हैं. बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड में घरवाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई पर चर्चा करते नजर आएंगे.

शो की तरफ से जारी प्रोमो में दिखाया गया है कि देवोलीना, पारस से सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई के बारे में पूछती हुई नजर आती हैं. पारस उन्हें बताते हैं कि वह इस बारे में घर के बाहर सब कुछ बताएंगे यहां नहीं. उनका कहना है कि 'अगर मैं बातें करने पर आया तो ऊपर से नीचे तक फाड़ के रख दूंगा'. पारस की बात सुनकर देवोलीना चौंक जाती हैं.

दूसरी तरफ, शहनाज़ ने रश्मि से पूछा कि वह सिद्धार्थ शुक्ला से इतनी नफरत क्यों करती हैं? जिस पर रश्मि कहती है कि उसके पास उसे पसंद न करने के कई कारण हैं. शहनाज उनसे पूछती हैं कि क्या वे पहले ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड थे?

इसके अलावा प्रोमो में बिग बॉस ने काल कोठरी (जेल) का जिक्र कर के घर में रह रहे लोगों को झटका दिया. बिग बॉस घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स में से एक को काल कोठरी के लिए नॉमिनेट करने के लिए कहते हैं इस प्रॉसेस में पारस, सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वह यहां लोगों को भ्रमित करते हैं.

अपनी बारी में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस की बात सुन कर काफी नाराज हो जाते हैं. जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि का नाम लिया और कहा कि वह हमेशा लड़ना चाहती हैं. रश्मि ने कहा कि सिद्धार्थ उनकी एक गलत छवि सबके सामने रख रहे हैं. इसके बात दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो जाता है.

अब देखना होगा कि कौन इस बार काल कोठरी की सजा का हकदार होने वाला है.

देखें प्रोमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget