एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: अरहान खान को लेकर माहिरा शर्मा पर भड़की रश्मि देसाई, उठ रही है नॉमिनेशन की मांग

अरहान को लेकर माहिरा से नाराज़ रश्मि ने उतारा अपना गुस्सा. टास्क के दौरान रश्मि ने माहिरा को धक्का दिया और बुरी तरह से चीख पड़ी.

Bigg Boss 13: कलर्स के चर्चित शो बिग बॉस में आये दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता रहता है. रश्मि देसाई शो के शुरुआती दिनों से ही काफी चर्चा में रही हैं. इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में उनकी लव-लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. रश्मि अपने लवर अरहान को हर तकलीफ से बचाने की पूरी कोशिश करती दिखाई दे रही हैं. वह नहीं चाहती कि घर में अरहान को किसी भी मुश्किल का सामना करना पड़े या कोई उनके साथ बुरा बर्ताव करे. इसी को लेकर उनका हाल ही में  माहिरा के साथ भी झगड़ा हो गया. 

चैनल ने हाल ही में बिग बॉस 13 का प्रोमो सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है. माहिरा शर्मा से नाराज़ चल रही रश्मि देसाई ने घर वालों के साथ माहिरा के खिलाफ एक नई चाल चली . रश्मि को एक लग्जरी टास्क के दौरान माहिरा को धक्का देते हुए देखा गया. रश्मि अरहान को किसी भी तरह से परेशान देखना नहीं चाहती हैं. जब माहिरा की वजह से अरहान को तकलीफ हुई तो रश्मि का गुस्सा माहिरा पर फूट पड़ा. रश्मि ने माहिरा के खिलाफ प्लानिंग तो की ही, एक टास्क के दौरान उन्हें धक्का भी दिया. अपनी हदें पार करते हुए रश्मि माहिरा पर चीखती हुई दिखी और अपना सारा गुस्सा उनपर उतार दिया.

सामने आए लेटेस्ट वीडियो में साफ़ तौर से रश्मि द्वारा माहिरा को धक्का देते हुए देखा जा सकता है. एक लक्ज़री टास्क के दौरान रश्मि ने माहिरा को धक्का दिया. धक्का देने के बाद रश्मि, माहिरा पर गुस्से से चिल्लाते हुए देखी गयी. रश्मि के बर्ताव पर शेफाली जरीवाला ने रश्मि पर सवाल उठाते हुए पूछा कि रश्मि ने ऐसा क्यों किया.

रश्मि के इस बर्ताव ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. दर्शक रश्मि को बिग बॉस से 2 हफ़्तों के लिए नॉमिनेट करने की मांग करते दिख रहे हैं. वहीं आसिम के एक फैन ने लिखा है कि शो काफी एकतरफा है और कुछ खास लोगों के सपोर्ट में निर्णय लिया जाता है. फैन ने बिग बॉस पर इल्ज़ाम लगाते हुए लिखा है, "बायस्ड शो..बायस्ड टीम!!!! पूरी ताकत से आसिम को विलन दिखने में लगी है...आसिम हमेशा सकारात्मक रवैया रखते हैं..वह सचमें अच्छे हैं और अच्छा खेल रहे हैं..!!! भेदभाव करना और अपने चहेतों का पक्षपात करना बंद करें...यह शो पहले जैसा नहीं रहा.."

'बिग बॉस 13' अपने हर एपिसोड के साथ काफी रोमांचक मोड़ लेता दिख रहा है. शो में रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. घर में अरहान के आने के बाद से यह लड़ाई और भी बढ़ती दिख रही है. अरहान के शादीशुदा होने की खबर से रश्मि काफी टूट गई थीं लेकिन अरहान के लिए उनका प्यार कम होता नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Christmas सेलिब्रेशन के लिए मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे अर्जुन कपूर, सामने आई बेहद खास तस्वीरें

PHOTOS: मोना सिंह की शादी की रस्में शुरू, हल्दी-मेहंदी में दोस्तों के साथ की खूब मस्ती

बेटी नयासा के ट्रोल होने पर पहली बार अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी- 'मैंने जबरदस्ती भेजा था सैलून'

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget