एक्सप्लोरर

बेटी नयासा के ट्रोल होने पर पहली बार अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी- 'मैंने जबरदस्ती भेजा था सैलून'

दादा के निधन के बाद सैलून के बाहर स्पॉट होने के कारण बेटी नयासा की ट्रोलिंग पर अजय देवगन ने पहली बार रिएक्ट किया है. अजय देवगन का कहना है कि परिस्थिती के समझते हुए उन्होंने नयासा को जबरदस्ती भेजा था.

सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नयासा को पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. दादा के निधन के कुछ ही घंटो बाद नयासा को पैपराजी ने एक सैलून के बाहर स्पॉट किया था. इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था. अब इस मामले पर अभिनेता अजय देवगन ने पहली बार रिएक्शन दिया है. अजन देवगन ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि उस वक्त उन्होंने ही अपनी बेटी को थोड़ा शांत होने के लिए सैलून भेजा था.

अजय देवगन का कहना है कि नयासा उस दौरान रोए जा रही थी और चुप नहीं हो रही थी और ना ही वो घर से बाहर निकले के लिए तैयार थी. अजय देवगन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा, "ट्रोल्स को असल में नहीं पता होता है कि क्या चल रहा है. मैं आपको एक उदाहरण देता हूं मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की है. जब मैंने अपने पिता को खोया उस दिन बच्चे बहुत परेशान थे. नयासा पूरे दिन रो रही थी और घर पर काफी सारे लोग मौजूद थे. आप जानते हैं कि कैसा माहौल होता है. मैंने उसे बुलाया और उसे शांत करने की कोशिश की. ऐसा आपको करना होता है क्योंकि वो बच्चे हैं. मैंने उसे कहा, 'बाहर जाओ कुछ खाओ-पीओ थोड़ा मूड बदलेगा' वो जाना नहीं चाहती थी मैंने उसे जबरदस्ती भेजा. इसके बाद वो सैलून गई."

अजय देवगन ने इसके आगे बात करते हुए कहा, "मैंने उसे समझाया जाओ बाल धो. ऐसे में पैपराजी ने सैलून जाते वक्त उसकी तस्वीरें क्लिक की और लोगो ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया कि 'दादा का अभी निधन हुआ है और ये पार्लर में है.' उनके पास ऐसा करने का हक है क्या? मैंने उसे भेजा ताकि उसे थोड़ा रिलैक्स फील हो, वो ट्रॉमा से गुजर रही थी. वो ऐसा कैसे कह सकते हैं? ये बहुत खराब है. वो वापस आई तो और भी परेशान हो गई तस्वीरें सामने आ चुकी थीं."

अजय देवगन का कहना है कि सेलेब्स को अक्सर ही स्पॉट किया जाता है लेकिन इसका बच्चों पर खराब असर पड़ता है. लोग बहुत ही आसानी से किसी को भी जज कर लेते हैं. बता दें कि अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं. फिल्म में काजोल उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget