एक्सप्लोरर

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

'बिग बॉस 13' के पहले एपिसोड की हाईलाइट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं. तो देर किस बात की यहां जानिए पहले एपिसोड की बड़ी बातें.

Bigg Boss 13 Highlights: टेलीविजन की दुनिया का सबसे लोकप्रिय और विवादित शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन शुरू हो चुका है. सोमवार रात शो के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ. ऐसे में पहले दिन और पहले एपिसोड की हाईलाइट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं. तो देर किस बात की यहां जानिए पहले एपिसोड की बड़ी बातें:

1. असीम रियाज ने शर्ट पहनने से किया मना

असीम रियास अपनी मस्कुलर बॉडी को रीयल लाइफ में फ्लॉन्ट करने का एक भी मौका अपने हाथ से फिसलने नहीं देते हैं. ऐसे में उनका ये एटिट्यूड बिग बॉस के घर के अंदर भी बरकरार है. बिग बॉस के घर में पहली रात असीम बिना शर्ट पहने ही सो गए. जिसपर घर में मौजूद लोगो ने आपत्ती भी दर्ज की. महिला प्रतिभागी माहिरा शर्मा ने असीम को शर्ट पहनने के लिए कहा. इस पर असीम ने भी काउंटर किया कि किसने मना किया है कि शर्ट पहने बिना नहीं सो सकते. असीस से कहा गया कि इतनी सारी शर्ट में से वो कोई भी एक शर्ट पहने ले तो इस पर असीम ने कहा कि वो हर दिन अलग शर्ट पहनेंगे.

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

2. सिद्धार्थ डे के खर्राटे

पहले दिन कंटेस्टेंट काफी थके हुए थे ऐसे में कोई भी अपनी नींद के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहता था. लेकिन सभी के इस प्लान पर प्रतिभागी सिद्धार्थ डे ने पानी फेर दिया. सिद्धार्थ चादर तान कर ऐसे सोए कि भूल ही गए उनके अलावा 12 और लोग भी इस घर में हैं. ऐसे में सिद्धार्थ ने जो खर्राटे रात भर लिए उसके कारण घर में बाकि के कंटेस्टेंट की नींद में काफी खलल पड़ा. यहां तक की सिद्धार्थ जोर-जोर से खर्राटे ले रहे थे तब बाकि के कंटेस्टेंट हंस रहे थे. इतना ही नहीं रश्मि देसाई तो सिद्धार्थ से खर्राटों से जागी और पूछने लगी- "कौन है ये?"

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

3. पारस और सिद्धार्थ डे ने किया असीम को टार्गेट

पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे पहले दिन असीम को टार्गेट करते नजर आए. दरअसल, असीम ने ब्लैक (काले) लोगों के साथ रहने के अपने अनुभव के बारे में एक बात बताई. इस पर सिद्धार्थ डे ने उन्हें घेर लिया कि वो एक कम्युनिटी को 'काले' कह रहे हैं. इसके बाद मामले ने थोड़े और तूल तब पकड़ी जब कुछ और प्रतिभागी सिद्धार्थ डे के पक्ष में बोलते दिखाई दिए की असीम किसी को काला कह कर एड्रेस नहीं कर सकते. इसपर असीम अपना पक्ष रखते समय जरा भड़के दिखे.

इसके बाद, पारस ने आरती सिंह से बातचीत करते हुए कहा वो चाहते हैं कि असीम उसने कुछ बात करे. इतना ही नहीं पारस ने असीम को अपशब्द बोलते हुए 'झंडु मॉडल' और यहां तक की 'कुत्ता इरिटेटिंग है' तक कह डाला. पारस ने असीम के बारे में बात करे हुए आरती से कहा कि कैसे वो फर्जी एक्सेंट के साथ इंग्लिश बोलता है, जिसपर आरती हंसती नजर आईं.

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

रात में असीम शहनाज के साथ गाना गा रहे थे. वो खुद का लिखा हुए रैप वर्स गा रहे थे. उन्होंने बताया कि कैसे समाज ने उन्हें ब्लैक कम्युनिटी से दूर रहने के लिए कहा लेकिन उन्होंने किसी भी ऐसी बेफीजूल बात नहीं मानी. आसीम ने अपने गाने में गाया, "ना छोड़िया मैं कालियान दा साथ". हालांकि इस दौरान भी पारस ने उन्हें प्वाइंट आउट करते हुए कहा कि ये लीरिक्स बहुत खराब हैं. इस दौरान जम्मू कश्मीर को भी उन्होंने हाईलाइट कर दिया.

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

4. राशन टास्क

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शो में बतौर मालकिन शानदार एंट्री की. अमीषा को देखकर घर के सभी लोग काफी एक्साइटेड हो गए. अमीषा ने शो में पहला टास्क भी कराया जो कि काफी दिलचस्प रहा. अमीषा अपने साथ घर में राशन का सामान लेकर आई थीं. इस राशन से घर के लोग अपने लिए खाना बनाते लेकिन अमीषा ने इसमें एक ट्विस्ट भी दे दिया. टास्क ये था कि कंटेस्टेंट अपने मुंह से राशन को एक दूसरे को पास करेंगे और हाथ से नहीं छुएंगे. फिर जितना राशन को जमा कर लेंगे उसी से खाना बनाएंगे. इस टास्क को देखने के बाद हर कोई हंसता-हंसता लोट पोट हो गया. हालांकि ये देखने में काफी वीयर्ड भी रहा. कंटेस्टेंट ने अच्छा परफॉर्म और टीम वर्क करते हुए अपने लिए काफी राशन जमा कर लिया था.

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

5. फाइनल टास्क

राशन टास्क के बाद अमीषा एक बार फिर से रात में घर के अंदर आईं. इस दौरान उन्होंने महिला प्रतिभागियों से दो ऐसे मेल कंटेस्टेंट्स का नाम लेने के लिए कहा जो अभी तक बेहद खराब परफॉर्म कर रहे हैं. छोटे छोटे कुछ टास्क और क्रेजी रैंप वॉक के बाद उन्होंने पारस और असीम को दो काले दिल अवॉर्ड में दिए. हालांकि उन्होंने अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं बताई है.

BB 13: पारस के 'रेसिस्ट' कमेंट पर विवाद से लेकर मालकिन के पहले टास्क तक, यहां है पहले एपिसोड के हाईलाइट्स

सास, बहू और साजिश (30.09.2019): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget