एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Day 23 Highlights: सुरभि ने खींचे सृष्टि के बाल, दीपक के गाली देने के बाद सौरभ ने फाड़े अपने कुर्ते

दीपक के गाली देने पर सौरभ उनकी बातों को सुनकर पूरी तरह से बौखलाए दिखाई देते हैं. वह दीपक का नाम पुकारते हुए कहते हैं, दीपक अपना मुंह बंद रखें.

आज के एपिसोड में घर वालों के सब्र के सभी बांध टूट गए जब सुरभि ने कैदी-पुलिस टास्क में सृष्टि के बाल खींचे. इसके साथ हमेशा शांत रहने वाले सौरभ भी घर के अंदर दीपक की बातों पर हिंसक होते दिखाई दिए. दोनों के बीच ऐसी झड़प हुई कि गुस्से में उन्होंने अपना कुर्ता ही फाड़ लिया. Bigg Boss 12 Day 23 Highlights: सुरभि ने खींचे सृष्टि के बाल, दीपक के गाली देने के बाद सौरभ ने फाड़े अपने कुर्ते एपिसोड की शुरूआत में दीपक और सौरभ के बीच कप्तानी रिंग टास्क को लेकर तर्क होती है. दीपक ने सौरभ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शिवशीष को अंगूठी पर अपना हाथ बदलते हुए देखा था. दोनों के बीच तर्क हिंसक रूप अख्तियार कर लेती है. दीपक सौरभ को झूठा कहते हैं और उन्हें गाली देते हैं. दीपक के गाली देने पर सौरभ उनकी बातों को सुनकर पूरी तरह से बौखलाए दिखाई देते हैं. वह दीपक का नाम पुकारते हुए कहते हैं, दीपक अपना मुंह बंद रखें. मगर दीपक ऐसा कुछ नहीं करते हैं, दोनों के बीच जुबानी लड़ाई जारी रहती है. नौबत हाथापाई पर आ जाती है लेकिन घरवाले दोनों को रोक लेते हैं. इस पर सौरभ रोने भी लगते हैं, साथ ही उन्होंने गुस्से में अपना कुर्ता भी फाड़ लिया. Bigg Boss 12 Day 23 Highlights: सुरभि ने खींचे सृष्टि के बाल, दीपक के गाली देने के बाद सौरभ ने फाड़े अपने कुर्ते उधर दीपक अब इस घर में पूरी कूटनीति के साथ गेम को खेलते नजर आ रहे हैं. वह हर बात पर टीका-टिप्पणी करते भी नजर आ जाते हैं. आज के एपिसोड में उन्होंने इस बात को लेकर अपनी चिंता जताई कि जब घर में अंग्रेजी में बात करने की मनाही है और जो ऐसा करते हैं उन्हें हिंदी भी आती है, तो फिर वे बोलने में हिंदी का इस्तेमाल करने बजाए अंग्रेजी में क्यों बोलते हैं? दीपक इस बात पर आते हैं कि क्या वे अंग्रेजी में बात करते हुए शो ऑफ तो नहीं करते हैं! उनकी इस बात पर शिवाशीष कहते हैं कि क्या जानवर अंग्रेजी बोलते हैं? दीपक उनसे कहते हैं कि हां ऐसा ही है. दीपक की इस बात पर श्रीसंत कहते हैं कि ऐसा है कि आज से वह अंग्रेजी में ही बात करेंगे और अब दीपक उन्हें जानवर कह सकते हैं. इस जुबानी जंग में सुरभि भी कूद पड़ती हैं. तभी सुरभि को करणवीर बताते हैं कि इन लोगों की बातों में आप नहीं पड़ें. बतौर कैप्टन सुरभि कहती हैं कि श्रीसंत माइक पहने और अंग्रेजी में बात करना बंद करें. तभी उनके बीच की लड़ाई और गहरी हो जाती है. Bigg Boss 12 Day 23 Highlights: सुरभि ने खींचे सृष्टि के बाल, दीपक के गाली देने के बाद सौरभ ने फाड़े अपने कुर्ते शो की दूसरी कड़ी में कैदी-पुलिस टास्क के दूसरे दौर में सुरभि, सृष्टि के बाल खींचती हुई उन्हें गिराने की कोशिश कर रही हैं ताकि वह टास्क को हार जाएं. सुरभि की इस एक्टिविटी पर करणवीर उनकी तरफ से सृष्टि के बाल खींचने पर आपत्ति उठाते नजर आए. इस खींच तान में शिवाषीश की तरफ से दीपक को चोट आती है. इसके तुरंत बाद घर के अंदर एक और बड़ी लड़ाई होती है और घर के अंदर के लोग दो खेमों में बंट जाते हैं. Bigg Boss 12 Day 23 Highlights: सुरभि ने खींचे सृष्टि के बाल, दीपक के गाली देने के बाद सौरभ ने फाड़े अपने कुर्ते सुरभि और शिवाषीश के गलत खेल के रवैये को देखते हुए बिग बॉस कैदी और पुलिस के टास्क को दोनों को निकाल दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने बताई काम की बात
नॉर्मल डिलीवरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी चाहिए? टीवी एक्ट्रेस ने खोला राजा
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी? वायरल वीडियो से मिला ये हिंट
'सीआईडी' के दया ने बताई 'तारक मेहता' की ऑफ स्क्रीन डार्क रियलिटी?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget