एक्सप्लोरर

बिग बॉस जीतने के बाद शिल्पा शिंदे ने बताया आगे का प्लान, विकास-हिना को लेकर किया खुलासा

''आप जिद पर आकर कोई काम कराओगे तो वो नहीं हो सकता. मैं भी मराठी मानुष हूं. सटकली तो सटकली.’’

मुंबई: बिग बॉस का 11वां सीजन जीतने के बाद शिल्पा शिंदे ने अपने आगे के प्लान का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने प्रतिभागी विकास गुप्ता को लेकर कई खुलासे भी किए हैं. शिल्पा शिंदे ने कहा है कि वह बुरे इंसान नहीं बल्कि अच्छे इंसान हैं. जानें शिल्पा शिंदे ने क्या-क्या कहा है. शो जीतने के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने कहा, ‘’मुझे टीवी का कोई भी आर्टिस्ट स्पोर्ट नहीं कर रहा था. मुझे मेरे फैंस और टेक्निशियन ने स्पोर्ट किया है. पता नहीं मैं कैसे उऩका शुक्रिया आद करुं.’’ मैं भी मराठी मानुष हूं. सटकली तो सटकली- शिल्पा शिल्पा से जब पूछा गया कि उन्होंने ‘भाबी जी घर पर हैं’ क्यों छोड़ा तो उन्होंने कहा, ‘’सच बताऊं तो मैंने उसे नहीं छोड़ा था, बल्कि मेरी चीज़ बनने के बाद मुझसे छीन ली गई और मेरे ऊपर कई आरोप लगाए गए.’’ उन्होंने कहा, ‘’आप प्यार से किसी से कोई भी काम करा सकते हो. लेकिन आप जिद पर आकर कोई काम कराओगे तो वो नहीं हो सकता. मैं भी मराठी मानुष हूं. सटकली तो सटकली.’’ हिना और आपका रिश्ता कैसा था? इस सवाल के जवाब में शिल्पा ने बताया, ‘’हिना से मुझे कोई परेशानी नहीं थी. मुझे हिना हमेशा बहुत अच्छी लगती थी. वो बहुत खूबसूरत भी हैं, लेकिन मुझे नहीं पता घर के अंदर वो सब कैसे हुआ. मुझे लोगों ने भी कहा कि संभलकर रहना हिना थोड़ी खतरनाक है. लेकिन जो भी था अच्छा था. शायद उसी की वजह से मेरा गेम मजबूत हुआ. इस शो में मुझे अपने आप को साबित करने का मौका मिला.’’ विकास गुप्ता और आप, दोस्त हैं या दुश्मन? शिल्पा ने कहा, ‘’विकास गुप्ता और मैं ना दोस्त हैं और ना दुश्मन. हमने साथ में अच्छा टाइम बिताया है. हमारी दुश्मनी से एक रिश्ता नॉर्मल हो गया. विकास गुप्ता बुरे इंसान नहीं हैं. वह अच्छे इंसान हैं. वो जिस पॉजीशन पर थे, उन्हें उस वक्त कुछ फैसले लेने पड़े. उनके कानों तक कुछ चीजें गलत तरीके से आई थी. अब बिल्कुल ठीक है. वह मेरे दोस्त तो नहीं बन सकते, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है.’’ आगे का क्या प्लान है? शिल्पा ने बताया, ‘’मैं हॉलीडे पर जाना चाहूंगी. जिस तरह का टाइम मैंने घर के अंदर बिताया है, मैंने बहुत काम किया है. मैं दूसरों के काम छीन-छीन कर काम करती थी. इसलिए काश मुझे जल्द से जल्द हॉलिडे पर जाने का टाइम मिले. परिवार के साथ समय बिताना चाहती हूं.’’ शिल्पा शिंदे ने ये सभी बाते आजतक से खास बातचीत में कही हैं. यह भी पढ़ें- बिग बॉस 11 जीतने के बाद बोलीं शिल्पा, ‘ये बहुत बड़ा बदलाव, लोगों को पता चला मैं क्या हूं’ जानिए- इनाम में बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे को कितनी मोटी रकम मिली शिल्पा शिंदे बनीं सीजन 11 की विजेता, जानें- अब तक कौन-कौन जीत चुके हैं ये शो? Bigg Boss 11: विकास गुप्ता की वजह से शिल्पा शिंदे को हुआ ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget