एक्सप्लोरर

भारती सिंह ने किया कपिल शर्मा का बचाव, कहा- मेरा तो दिल ही...

भारती सिंह ने कहा यह भी एक सच्चाई है कि जो इंसान लोगों को इतना हंसाता है, उसके अंदर एक उदासी रहती है.

नई दिल्ली: कपिल शर्मा के ट्वीट विवाद को मीडिया की सुर्खियां बनता देख बॉलीवुड के कई कलाकार इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. टीवी की दुनिया की मशहूर कलाकार शिल्पा शिंदे और डायरेक्टर हंसल मेहता के बाद अब अपने ठहाकों के लिए मशहूर भारती सिंह ने भी कपिल के ट्विटर विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

टीवी की मशहूर कलाकार भारती सिंह ने इंटरटेनमेंट की खबरों की जानी मानी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया, ‘कपिल शर्मा के साथ जो भी हो रहा है वो दुखदायी है. कपिल शर्मा की ऐसी हालत देखकर मेरा तो दिल ही टूट गया है. हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि जो इंसान लोगों को इतना हंसाता है, उसके अंदर एक उदासी रहती है. मैं बस इस समय यही दुआ करती हूं कि कपिल सारी चीजों से निकलकर जबरदस्त वापसी करें.’

कपिल शर्मा के खिलाफ बोले डायरेक्टर हंसल मेहता

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और नेशनल अवार्ड विजेता हंसल मेहता ने एक ट्वीट कर कपिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ट्वीट करते हुए हंसल मेहता ने लिखा ‘कॉमेडियन कपिल शर्मा की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा निंदनीय है’.

भाभी जी ने किया कपिल शर्मा का बचाव

भाभी जी घर पर हैं सीरियल से मशहूर हुई टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल के समर्थन में लिखा, ''किसी को गाली देना वाकई गलत है लेकिन वो जरूर ही किसी बुरी स्थिति में होंगे. शिल्पा ने आगे लिखा, ''कुछ तो समस्या जरूर है वरना इतना टैलेंटेड कलाकार ये सब नहीं बोल सकता. हम सब इंसान हैं, गलती किससे नहीं होती हैं.''

क्या है मामला

दरअसल उस समय फैंस को हैरानी हुई जब बीते शुक्रवार कपिल के ट्विटर अकाउंट से अचानक गालियां दी जाने लगीं. सबसे पहले कपिल के अकाउंट से सलमान खान को लेकर ट्वीट किया गया. सलमान का पक्ष लेते हुए कपिल के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फक्र से बताते हैं की हमने शेर का शिकार किया… मैं मिला हूं उनसे. सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. अच्छा आदमी है.. मुझे नहीं पता उन्होंने ये किया है या नहीं. लेकिन उनके अच्छे पक्ष को देखा जाना चाहिए. घटिया सिस्टम. मुझे अच्छा काम करने दो.” आपको बता दें कि कपिल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस वजह से हम आपको उन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स नहीं दिखा सकते.”

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी पर 10 मिनट छोटी होगी 'धुरंधर 2', सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, लगाए 45-50 कट, जानें- रन टाइम
टीवी पर 10 मिनट छोटी होगी 'धुरंधर 2', सेंसर बोर्ड ने लगाए 45-50 कट
‘बच्चों की तरह गिर गईं’, बिग बॉस 20 में मैरी कॉम के गिरने पर गौहर खान ने किया काजी तौकीर को सपोर्ट
‘बच्चों की तरह गिर गईं’, मैरी कॉम के गिरने पर गौहर खान ने किया काजी तौकीर का बचाव
मुंबई छोड़ना पड़ेगा...बिल्डर की गुंडागर्दी से परेशान 'रामायण-महाभारत' के एक्टर सुरेंद्र पाल सिंह, मांगी मदद
मुंबई छोड़ना पड़ेगा...बिल्डर की गुंडागर्दी से परेशान 'रामायण' एक्टर सुरेंद्र पाल, मांगी मदद
Video: 'अनुपमा' ने पूरा किया रुपाली गांगुली के पिता का अधूरा सपना, कहानी सुनाते हुए छलके आंसू
'हमने सब कुछ खो दिया था...', पिता को याद कर इमोशनल हुईं रुपाली गांगुली, देखें वीडियो

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
INDIA गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सुनाया, 'ये ठीक नहीं की...'
राज्यसभा उम्मीदवार बने धनराज नथवानी की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के लिए क्या बोले?
राज्यसभा उम्मीदवार बने धनराज नथवानी की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के लिए क्या बोले?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
क्या है आकिब नबी की सबसे बड़ी खासियत? कैसे हासिल किया खूंखार गेंदबाज का दर्जा
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
'समाज चाहता है कि मैं और बहनजी...', मायावती को लेकर चंद्रशेखर का बड़ा बयान
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget