एक्सप्लोरर

Ravivaar With Star Parivaar: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की हुई लड़ाई, कॉमेडियन बोलीं- तेरे को घर जाकर देखूंगी...

Ravivaar With Star Parivaar: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में भिड़ंत हो गई. इसका वीडियो सामने आया है.

Ravivaar With Star Parivaar: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो ‘रविवार विद स्टार परिवार’ इन दिनों टीआरपी की रेस में आगे चल रहा है. शो कुछ ही दिनों में शुरू हुआ है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें स्टार प्लस के सभी सीरियल्स के स्टार कास्ट आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. शो में कई फिल्मी सितारे भी अपनी मूवी का प्रमोशन करने आते रहते हैं. बीते दिनों फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने शिरकत की थी.

अब फेमस होस्ट्स भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने अपनी उपस्थिति से माहौल बना दिया है. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें भारती और हर्ष सभी ‘इमली’ (Imlie) से लेकर ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की स्टार कास्ट तक के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत में भारती और हर्ष ‘अनारकली व सलीम’ के लुक में दिखाई दे रहे हैं. वह और उनके पति हर्ष, शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), अनुज उर्फ गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और अमाल मलिक के साथ दिखाई दे रहे हैं.

शो के दौरान भारती ‘इमली’ के स्टार्स फहमान खान (Fahmaan Khan) और सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) को अलग कहने के लिए कहती हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे को हग किए हुए रहते हैं. फहमान कहते हैं कि, बहुत हो गया अब हम जुदा नहीं रह सकते हैं. फिर अर्जुन उनके रिलेशनशिप पर सवाल खड़े करते हुए कहते हैं कि, क्या वह सिर्फ दोस्त ही हैं? फिर हर्ष बोलते हैं कि, उनका और भारती का रिश्ता भी दोस्ती से शुरू हुआ था और बाकी तो सबको पता है. हालांकि, मजेदार मोमेंट तो तब आता है, जब हर्ष और भारती आपस में भिड़ जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

भारती कहती हैं, “हर्ष के सहारे मत बैठना, क्योंकि ये बजेगा ही नहीं, उसे उठाकर मारना पड़ेगा.” फिर हर्ष कहते हैं, “अगले राउंड में देखते हैं, हम बोलने वालों में से नही हैं.” इसके बाद भारती अपने अंदाज में हर्ष से कहती हैं, “अरे चलना, तेरे को तो घर जाकर देखूंगी मैं, अरे तू चुप बैठ.” फिर दोनों के बीच बहस होने लगती है. जब अर्जुन बिजलानी उनकी लड़ाई के बीच कमेंट करते हैं तो भारती के गुस्से का शिकार हो जाते हैं. भारती उन्हें चुप कराकर हर्ष से कहती हैं, “बच्चे का बाप होगा तू घर पर, ज्यादा बकवास की ना तो अनुपमा उठाकर मारूंगी.” इसके बाद हर्ष चुप हो जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget