एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: छोटी अनु की वजह से अनुपमा बनेगी ‘विलेन’, उजाड़ देगी अनुज कपाड़िया की जिंदगी!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में छोटी अनु अनुपमा के सामने ऐसी डिमांड रखेगी, जिसकी वजह से उसके और अनुज कपाड़िया के बीच दूरियां और बढ़ सकती हैं.

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि माया छोटी अनु को अनुपमा और अनुज कपाड़िया से दूर ले गई है. छोटी अनु को बहला-फुसलाकर माया उसे ले तो गई है, लेकिन वास्तव में अनु उसके साथ बिल्कुल भी खुश नहीं है. अपनी बेटी के जाने से दुखी अनुपमा और अनुज ने आखिरी बार उससे मिलने की इच्छा जताई और माया उसे मिलवाने के लिए कपाड़िया हाउस लेकर आ गई.

माया ने अनुपमा को मारा ताना

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज हाथ जोड़कर माया से कहेंगे कि वह छोटी अनु को उनसे दूर न करे. न मानने पर वे दोनों माया से कपाड़िया हाउस में ही रुकने के लिए कहेंगे. हालांकि, माया नहीं मानती है. अनुपमा कहती है कि छोटी अनु को दो मांओं का प्यार मिल जाएगा. माया कहती है कि वह नहीं चाहती कि छोटी अनु दो हिस्सों में बंटे. वह उसे अनुपमा की तरह नहीं बनाना चाहती है. वह कपाड़िया और शाह हाउस के बारे में कहती है कि ये नॉर्मल फैमिली नहीं है और वह अपनी बच्ची को यहां नहीं रखना चाहती है.

माया को सताई इस बात की चिंता

अनुज और अनुपमा छोटी अनु से अकेले में बात करने के लिए जाते हैं. माया राजी नहीं होती है. हालांकि, इसके बावजूद अनुपमा और अनुज छोटी अनु से बात करने के लिए जाते हैं. बा कहती है कि अनुपमा अच्छे अच्छो को मना लेती है तो छोटी अनु क्या चीज है. माया मन में बुदबुदाती है कि कहीं वाकई अनुज और अनुपमा छोटी अनु को फुसला न ले. अगर ऐसा होता है तो उसकी बाजी पलट जाएगी. अनुज और अनुपमा छोटी अनु से बात करने जाते हैं और इमोशनल हो जाते हैं. छोटी अनु पापा अनुज से अपनी फेवरेट चॉकलेट की डिमांड करती है.

छोटी अनु ने अनुपमा से की ये डिमांड

अनुज के जाते ही छोटी अनु अनुपमा को सारी बातें बता देती है. वह कहती है कि वह माया से ज्यादा उनसे प्यार करती है, लेकिन माया अकेली है और वह उसके साथ रहना चाहती है. छोटी अनु ये भी बताती है कि उसकी वजह से अनुपमा और अनुज के बीच दूरियां आ रही हैं और वह ये नहीं चाहती है. अगर वह उनके साथ रहती है तो माया अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां पैदा कर देगी. वह अनुपमा से ही ये बात बताती है. वह अनुपमा से कहती है कि वह अनुज कपाड़िया को उससे दूर जाने के लिए मना ले. अनुपमा दुविधा में पड़ जाती है कि आखिर वह ऐसा कैसे करे. छोटी अनु अनुज की जान है. अगर अनुपमा अनुज को छोटी अनु के दूर जाने के लिए मनाती है तो वह खुद ही विलेन बन जाएगी.

अनुज और अनुपमा में बढ़ेगी दूरियां!

बीते एपिसोड में माया ने अनुपमा पर आरोप लगाया था कि छोटी अनु उसकी रियल बेटी नहीं है, इसलिए वह उसे ध्यान नहीं दे रही है. वहीं अनुज ने भी कहा था कि अनुपमा के पास तीन बच्चे हैं, इसलिए वह अनु को जाने दे रही है. ऐसे में अगर अब छोटी अनु के जाने के लिए अनुपमा अनुज को मनाती है तो उनके बीच तनाव और बढ़ सकता है. अनुपमा एक बार फिर बुरी साबित हो जाएगी.

आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपने हाथों से छोटी अनु को विदाई देती है. ये देख अनुज टूट जाता है. अब देखना होगा कि छोटी अनु के जाने से अनुज और अनुपमा की शादीशुदा जिंदगी में ग्रहण लग जाएगा.

यह भी पढ़ें- Nisha Rawal की दादी का हुआ निधन, ‘अम्मा’ के साथ पुराने पलों को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, कहा- ‘मैं आपसे मिलने वाली थी लेकिन...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget