एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: बेटी के लिए अनुज कपाड़िया ने दी अनु की कुर्बानी, पति के दर्द से उबरकर बनेगी 'अनुपमा 2.0' !

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में जल्द ही एक नया मोड़ आने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज एक ऐसा फैसला लेगा, जो हमेशा के लिए अनुपमा की जिंदगी बदल देगा.

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि जब अनुपमा को पता चलता है कि उसका प्यार अनुज कपाड़िया माया के पास चला गया है, तो एक पल के लिए उसे गहरा सदमा लग जाता है, लेकिन वह समझती है कि वह छोटी अनु के लिए वहां गया है. वहीं, अनुपमा की मां कांता भी अनुज से कुछ सवाल पूछने माया के घर जाती है, जहां एक बड़ा धमाका होने वाला है, जो हमेशा के लिए अनुज और अनुपमा की जिंदगी बदल देगी.

अनुज ने दी सफाई

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक तरफ अनुपमा बहुत परेशान होती है कि पता नहीं उसकी मां अनुज से क्या कह दे और बात बिगड़ जाए. दूसरी ओर कांता अनुज से पूछती है कि क्या 26 सालों का प्यार इतने में ही खत्म हो गया. इस पर अनुज रोते हुए कहता है कि उसे अनुपमा से अभी भी बहुत प्यार है. अनुज कहता है कि उसने जो कुछ भी किया, वह बदहवासी में किया. उसे नहीं पता था कि क्या हो रहा है. वह अंदर से जल रहा था.

अनुज ने कांता से की ये रिक्वेस्ट

जब कांता पूछती है कि वह माया के घर क्यों आया है तो अनुज कहता है कि वह अनुपमा और अनु दोनों से बहुत प्यार करता है और वह छोटी अनु के बिना नहीं रह सकता. कांता सवाल करती है कि क्या वह अनुपमा के बिना रह सकता है? वह अनुपमा को क्यों सजा दे रहा है, उसकी क्या गलती है? इस पर अनुज जवाब देता है कि अनुपमा की कोई गलती नहीं है, वह बस खुद से नाराज है. उसके और अनुपमा के बीच प्यार है, लेकिन फासले बढ़ गए.

माया ने अनुपमा पर लगाया आरोप

अनुज कांता जी से रिक्वेस्ट करता है कि वह अनुपमा से कह दे कि वह उसका इंतजार न करे, क्योंकि वह उसे और दुख भी नहीं देख सकता है और ना ही उसके पास वापस जाना चाहता है. वह कहता है कि उसकी जिंदगी में अनुपमा का चैप्टर हमेशा के लिए खत्म हो गया है. अनुज कांता जी से ये कहने का वादा लेता है और वहां से चला जाता है. माया कांता जी के पास आती है और कहती है कि अनुपमा ने खुद अपना घर बर्बाद किया है. अब वह अपनी फैमिली के साथ खुश है.

अनुज के फैसले से बिखर जाएगी अनुपमा

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि मुंबई से लौटने के बाद कांता अनुपमा को अनुज द्वारा कही बात बताती हैं, जिसे सुन वह पूरी तरह टूट जाती है और खुद को कमरे में बंद कर फूट-फूटकर रोने लगती है. अब देखना होगा कि इसके बाद अनुपमा क्या कदम उठाएगी. कहा जा रहा है कि वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगी और प्यार से हटकर करियर पर ध्यान देगी. अपकमिंग एपिसोड्स दिलचस्प होने वाले है.

यह भी पढ़ें- Indian Idol 13 Winner: अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख और कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget