एक्सप्लोरर

Anupamaa Big Twist: गुरु मां मालती देवी की एंट्री के साथ ही शो में आएंगे नए ट्विस्ट और टर्न! क्या देश छोड़ नई दुनिया बसाने चली जाएगी अनुपमा?

Anupamaa New Twist: शो अनुपमा में गुरु मां की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में अब अनुपमा की लाइफ में भी बड़ा फेर बदल होने वाला है, फैंस को जानकर ये एक्साइटमेंट होगी कि अब अनुपमा के विदेश जाने के भी चांस हैं

Anupamaa Show Upcoming Big Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा दर्शकों का फेवरेट शो बन चुका है. इसी के साथ ही शो में नया ट्रैक चालू हुआ है. नए ट्रैक में अनुज और अनुपमा के सेपरेशन के बाद की नई लाइफ दिखाई जा रही है. माया की एंट्री से घरवालों की जिंदगी में हलचल मच गई थी. लेकिन अब धीरे-धीरे अनुपमा वापस अपनी जिंदगी के ट्रैक पर वापसी कर रही है.

अनुपमा की जिंदगी में आया नया मोड़

हाल ही में सामने आए शो के प्रोमो में 'अनुपमा' को और भी पेचीदा और दिलचस्प बना दिया गया है. क्योंकि अनुपमा की लाइफ में मालती देवी की एंट्री हो गई है. मालती देवी डांसिंग अकादमी की संस्थापक है, जिसके साथ अनु ने तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है. अब इसके बाद अनुपमा ने अमेरिका जाने का फैसला कर लिया है! ऐसे में देखना ये बेहद दिलचस्प होने वाला है कि अनुपमा इस बार अपने करियर को शाह और कपाड़िया से आगे रखेगी. इस शो में टीवी एक्ट्रेस अपरा मेहता मालती देवी का किरदार निभा रही हैं. मालती देवी वो शख्सियत के रूप में दिखाई जाएगी जिसे अनुपमा ने हमेशा अपना आदर्श माना है.

मालती देवी अनुपमा की मेंटर हैं जिनके किरदार में कई परतें हैं. मालती  देवी अपने किरदार के बारे में और भी कई तथ्यों को उजागर करेंगी. यानी अनुपमा के जीवन में मालती देवी की एंट्री के साथ ही कई दिलचस्प ट्विस्ट और मोड़ नजर आएंगे.

अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं अपरा मेहता

मालती देवी की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस अपरा मेहता कहती हैं,"मालती देवी आज जिस मुकाम पर हैं,वहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है,वह न केवल नेशनल लेवल पर बल्कि इंटरनेशनल लेवर पर भी जानी जाती हैं. वह अहमदाबाद वापस आती हैं क्योंकि मालती देवी किसी ऐसे व्यक्ति को चाहती हैं जो उनके गुरुकुल की देखभाल करने में सक्षम हो और वह इसके लिए अच्छे डांसर्स की तलाश में है. मालती देवी की ये तलाश अनुपमा पर जाकर खत्म होती है और यहां से दर्शकों को अनुपमा और मालती देवी के बीच एक नई इक्वेशन दिखाई देगी.'

कुछ ऐसे बदलेगी अनुपमा की जिंदगी

उन्होंने आगे कहा 'अनुपमा की जिंदगी में मालती देवी की एंट्री से कई चीजें बदल जाएंगी. अनुपमा को सेल्फ वर्थ के बारे में सिखाया जाएगा, जो अनुपमा के जीवन में एक बड़ा बदलाव होगा. यह पहली बार है जब वह खुद को पहले और दूसरों को बाद में रखेंगी. मालती देवी एक सख्त टीचर बनने जा रही हैं, लेकिन साथ ही वह अनुपमा को अपने वैल्यू और पहचान का एहसास कराएगी. अनुपमा के जीवन में कहानी कैसे सामने आती है, यह देखना दिलचस्प और मजेदार होगा.

मालती देवी का ये किरदार तीन से चार महीने के लिए मेरा एक कैमियो है और देखते हैं यह किरदार कैसा होता है. राजन सर की वजह से ही मैंने मालती देवी का किरदार किया है. जब भी उन्होंने मुझे अपने किसी भी शो में कैमियो करने के लिए कहा है, राजन सर यह सुनिश्चित करते हैं कि यह किरदार कुछ ऐसा हो जिसकी मैं वास्तव में हकदार हूं. ऐसे में यह एक ऐसी भूमिका है जिसकी मैं हकदार हूं. टेलीविजन इंडस्ट्री में पच्चीस साल हो गए हैं,लेकिन बहुत कम भूमिकाएं हैं जो मुझे हमेशा याद रहेंगी. मालती देवी की भूमिका निभाने के लिए मुझे चुनने के लिए मैं राजन सर की बहुत आभारी और शुक्रगुजार हूं।'

ये भी पढ़ें : Deepika Kakar Disease: मॉम टू बी दीपिका कक्कड़ को प्रेग्नेंसी के दौरान हुई ये बीमारी, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget