एक्सप्लोरर

Anupamaa: क्यों अनुपमा से खफा हैं लोग, कर रहे हैं बुरी तरह ट्रोल, बोले- ‘सेल्फिश औरत’

Anupamaa: टीवी शो 'अनुपमा' में दिखाया जा रहा है कि, जब से अनुज ने कहा है कि वह अनुपमा के पास नहीं आएगा, तब से वह गायब है. इस बीच सोशल मीडिया पर अनुपमा बुरी तरह ट्रोल हो रही है.

Anupamaa: डेली सोप ‘अनुपमा’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शोज में से एक है, जो टीआरपी की लिस्ट में पिछले तीन सालों से टॉप 5 में बना हुआ है. इन तीन सालों में शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आए. रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. उन्हें फैंस प्यार से ‘मान’ (MaAn) कहते हैं. इन दिनों ‘अनुपमा’ को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. जानिए वजह.

अनुपमा के पास आने को तैयार था अनुज

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में छोटी अनु की वजह से अनुज अनुपमा को छोड़कर माया के पास चला जाता है. वह मुंबई भी आता है, लेकिन अनुपमा से नहीं मिल पाता है. बरखा, माया और वनराज अनुपमा और अनुज को अलग करने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन पाखी मुंबई जाकर तीनों का प्लान बर्बाद कर देती है. अनुज वापसी के लिए राजी हो जाता है और एलान कर देता है कि वह वापस आएगा और अनुपमा के साथ अपने रिश्ते को सुधारेगा. अनुपमा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है.

ऐन मोमेंट पर अनुपमा के पास आने से अनुज का इनकार

अनुपमा अपने अनुज का बेसब्री से इंतजार करती है, लेकिन अनुज नहीं आता है. वह एयरपोर्ट के लिए घर से निकल तो जाता है, लेकिन अनुपमा के पास नहीं पहुंचता है. बहुत देर तक इंतजार करने के बाद अनुपमा के पास अनुज का फोन आता है और वह कहता है कि वह अनुपमा के साथ नहीं रहना चाहता है. वह माया और छोटी के साथ मुंबई में ही रहेगा. अनुपमा फैसला करती है कि अब वह अनुज के बारे में कोई बात नहीं करेगी और न वह उससे इसकी वजह पूछेगी.

अनुज के गायब होने से परेशान परिवार

जब से अनुज ने अनुपमा के पास आने से मना किया है, तब से मान फैंस उसे ढूंढ रहे हैं. शो में अनुज दिखाई नहीं दे रहा है. यहां तक कि अनुपमा के बच्चे और कांताबेन भी अनुज के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अनुज और माया का फोन बंद है, साथ ही अनुज माया के घर पर भी नहीं है. आखिर अनुज कहां गया और क्या कर रहा है, इस बात से शो में ही नहीं बल्कि फैंस के बीच भी टेंशन का माहौल है, लेकिन अनुपमा को इसकी वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है.

ट्रोल हो रही अनुपमा

सोशल मीडिया पर लोग अनुपमा को ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि उसने सिर्फ एक फोन कॉल के बाद अनुज को भुला दिया. एक ने कहा, “अनुपमा अनुज का चैप्टर क्लोज करना चाहती है, जबकि उसने 10 महीने की शादी में उसे बहुत खुशी, सपोर्ट और सम्मान दिया है. उसने अनुज को पत्थर कहा.” एक ने कहा, “सेल्फिश औरत, उसने तुमसे 27 साल प्यार किया, तुम्हारा इंतजार किया, तुम्हारे लिए लड़ा, तुम्हें सम्मान दिया, तुम्हें परी की तरह सम्मान दिया और तुम्हें बिल्कुल भी एहसास नहीं. तुमने एक बार चेक भी नहीं किया कि उसके साथ क्या हुआ? और तुम दावा करती हो कि तुम उसे जानती हो.”

यह भी पढ़ें- TMKOC की मिसेज सोढ़ी ने शो के प्रोड्यूसर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, प्रोडेक्शन हेड बोले- बदनाम करने की चाल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget