एक्सप्लोरर

TMKOC की मिसेज सोढ़ी ने शो के प्रोड्यूसर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, प्रोडेक्शन हेड बोले- बदनाम करने की चाल है

Jennifer Mistry Allegation Against Asit Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है.

Jennifer Mistry Allegation Against Asit Modi: लॉन्गेस्ट टीवी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आज भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण शॉकिंग है. दरअसल, शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. साथ ही जेनिफर मिस्त्री ने शो छोड़ दिया है.

जेनिफर ने असित मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

जी हां, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ सिर्फ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप ही नहीं लगाया है, बल्कि उनके खिलाफ केस भी फाइल किया है. असित मोदी के अलावा जेनिफर ने प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी केस फाइल किया है.

2 महीने से शूटिंग नहीं कर रही थीं जेनिफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर पिछले 2 महीने से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए शूटिंग नहीं कर रही थीं. आखिरी बार उन्होंने 7 मार्च को शूटिंग की थी. दावा किया जा रहा है कि सोहिल और जतिन बजाज ने उनकी इंसल्ट की थी, इसकी वजह से वह सेट से चली गई थीं.

जेनिफर ने कंफर्म की खबर

ईटाइम्स संग बातचीत में जेनिफर ने कहा, “हां, मैंने शो छोड़ दिया है. मैंने अपना लास्ट एपिसोड 6 मार्च को शूट किया था. मैं सेट छोड़ना पड़ा, क्योंकि मुझे मिस्टर सोहिल और जतिन ने ह्यूमिलिएट और अपमानित किया था. 7 मार्च को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी और होली भी थी. मुझे सोहिल रमानी ने चार बार सेट से बाहर जाने के लिए कहा और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने मेरी कार रोकने की कोशिश की और मुझे सेट छोड़ने की परमीशन नहीं दे रहे थे.”

जेनिफर के साथ सेट पर हुई बदसलूकी!

जेनिफर ने आगे बताया, “मैंने उनसे कहा कि मैंने उनके लिए 15 सालों तक काम किया है और वे मुझे फोर्सफुली रोक नहीं सकते हैं. जब मैं छोड़ रही थी तो सोहिल मुझे धमकी दे रहे थे. मैंने असित मोदी, सोहिल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस फाइल किया.” जेनिफर ने कहा कि उन्होंने TMKOC की टीम से सिर्फ 2 घंटे का ब्रेक लिया था, क्योंकि उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर उनकी बेटी ने कुछ अरेंजमेंट्स कर रखे थे, लेकिन टीम नहीं मानी.

जेनिफर पर लगाया ये आरोप

जेनिफर ने TMKOC पर आरोप लगाते हुए कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सेट एक बेहद पुरुष-रूढ़िवादी जगह है, क्योंकि सारे एजेस्टमेंट्स सिर्फ मेल एक्टर्स के लिए होते हैं, उनके लिए नहीं. इसके बाद सोहिल की तरफ से उन्हें नोटिस आया कि मैंने शूट छोड़ दिया, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. जेनिफर ने कहा, “4 अप्रैल को मैंने उन्हें व्हाट्सएप पर जवाब दिया कि मैं सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हुई थी और उन्होंने मुझे कहा कि मैं उनसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी.”

जेनिफर ने TMKOC की कास्ट को कहा ‘बंधुआ मजदूर’

जेनिफर ने कहा, “मैंने उस दिन फैसला किया, मुझे सार्वजनिक माफी चाहिए. मैंने असित मोदी, सोहिल रमानी और जतिन बजाज को नोटिस भेजा और सभी सरकारी अधिकारियों को मेल भी किया और एक रजिस्ट्री भी भेजी. मुझे इस मामले पर कोई जवाब नहीं मिला है लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे देख रहे होंगे और मामले की जांच कर रहे होंगे. तारक मेहता में हर व्यक्ति एक बंधुआ मजदूर है.”

जेनिफर मिस्त्री के ऊपर किए जाते थे गंदे कमेंट्स

जेनिफर ने बताया कि पहले भी सेट पर उनके साथ काफी कुछ हो गया था, जिसके बारे में वह नहीं बोल पाती थीं. एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी में काम से निकाल दिया गया था. इसके अलावा उन्होंने सोहिल पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार एक्ट्रेस की हाफ सैलरी भी काटी. एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “लगातार मेंटल और सेक्सुअल हैरेसमेंट हो रहा था. कई बार उन्होंने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की. जब हम सिंगापुर में शूटिंग कर रहे थे और मेरी मैरिज एनिवर्सरी भी थी. रात में उन्होंने मुझसे कहा- अब तुम्हारी मैरिज एनिवर्सरी ओवर हो गई है तो कोई गिल्ट नहीं रहेगा तो आ जाओ मेरे रूम में दोनों विस्की पीते हैं.”

असित भी जेनिफर पर करते थे भद्दे कमेंट्स?

बकौल जेनिफर, “उन्होंने कई बार कमेंट्स किए हैं. एक बार तो उन्होंने ओपनली कमेंट्स और फ्लर्टिंग की और मेरे कुछ को-स्टार्स ने मेरे लिए चीजें संभालीं. एक बार उन्होंने मुझे सेक्सी कहा और मेरे गाल खींचे.” जेनिफर ने असित मोदी पर भी आरोप लगाते हुए कहा, “पहले असित मोदी भी मेरे ऊपर कई सेक्सुअल कमेंट्स करते थे. पहले मैं इन्हें काम खोने के डर से इग्नोर कर देती थी, लेकिन अब बहुत हुआ. अब मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी.”

असित मोदी ने दिया रिएक्शन

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, असित मोदी से जब जेनिफर के आरोपों के बारे में पूछा गया तो प्रोड्यूसर ने कहा कि वह अभी मंदिर में हैं और बाद में बात करेंगे.  

प्रोडेक्शन हेड ने दिया रिएक्शन

प्रोडेक्शन हेड सोहिल रमानी ने जेनिफर मिस्त्री के आरोपों को खारिज किया है. इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में सोहिल ने कहा, “यह सिर्फ घटिया पब्लिसिटी है. अगर इस तरह के हैरेसमेंट होते तो वह पहले ऑथोरिटीज के पास जाती है. हमारे प्रोडक्शन हाउस में महिलाओं से जुड़े सभी इश्यूज को लेकर एक कमेटी है और वह वहां भी शिकायत कर सकती थीं. हम सभी आरोपों का लीगल तरीके से जवाब देंगे और हम इस पर काम कर रहे हैं. यह केवल हमें, हमारे शो और हमारे प्रोडक्शन हाउस को बदनाम करने की चाल है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: करण जौहर नहीं, सलमान खान होस्ट करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 2’! ये पॉपुलर सितारे होंगे कंटेस्टेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raghuram Birthday: 'रोडीज' से चमकी रघुराम की किस्मत, ऐसे एक रिजेक्शन ने बना दिया पॉपुलर स्टार
'रोडीज' से चमकी रघुराम की किस्मत, ऐसे एक रिजेक्शन ने बना दिया पॉपुलर स्टार
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी की दूसरी शादी करवाएगी मुन्नी? नॉयना का होगा खेल खत्म
तुलसी की दूसरी शादी करवाएगी मुन्नी? नॉयना का होगा खेल खत्म
Anupama Spoiler: राही के सुहाग को छीनेगी प्रेरणा, माही और अंश मिलकर करेंगे गौतम का पर्दाफाश
राही के सुहाग को छीनेगी प्रेरणा, माही और अंश मिलकर करेंगे गौतम का पर्दाफाश

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget