एक्सप्लोरर

लग्जरी गाड़ी छोड़ रिक्शे से ट्रैवल करना पसंद करती हैं Rupali Ganguly, इस सपने को पूरा करने के लिए जोड़ रहीं पैसे

Rupali Ganguly On Middle Class Life: एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बताया कि टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस होने के बावजूद वह क्यों लग्जरी लाइफ पर पैसा खर्च नहीं करती हैं.

Rupali Ganguly On Her Dream: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) से घर-घर में मशहूर हुईं रुपाली गांगुली आज छोटे पर्दे की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं. लंबे समय तक टीवी से दूर रहने के बाद जब उन्होंने ‘अनुपमा’ से कमबैक किया तो वह इंडस्ट्री में छा गईं. आज वह सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस हैं. हालांकि, महंगी एक्ट्रेस होने के बावजूद रुपाली गांगुली नॉर्मल लाइफ जीना पसंद करती हैं. हाल ही में, उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वो अंदर से बिल्कुल मीडिल क्लास हैं.

रुपाली गांगुली ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, पिता अनिल गांगुली (Anil Ganguly) के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर होने के बावजूद उन्हें प्रीवलेज नहीं मिली. वह कॉलेज के दिनों में बस से ट्रेवल करती थीं. पैसे बचाने के लिए पैदल ही ऑडिशन के लिए निकल पड़ती थीं और वह आज भी ऐसी हैं.

रिक्शे से ट्रेवल करना पसंद करती हैं रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली ने बताया कि, उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रेवल करना बहुत पसंद है. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं आज भी ट्रेन-बस से ट्रैवल करती हूं. मैं ट्रेन, बस और ऑटो से ट्रेवल करना बहुत पसंद करती हूं.” जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि, ऐसा करने पर क्या लोग उनके पास नहीं आते हैं. इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि, वह मास्क लगाकर और मेकअप हटाकर ट्रेवल करती हैं. कोई भी नहीं आता है. उन्होंने कहा कि, अन्य एक्ट्रेसेस ने हव्वा बना देते हैं कि, सेलिब्रिटी होकर ऐसा करने पर लोग उन्हें घेर लेते हैं. हालांकि, अगर वे मास्क लगाकर और मेकअप हटाकर ट्रेवल करें तो कोई नहीं पहचानता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

पैसे बचाकर ये काम करेंगी रुपाली गांगुली

जब रुपाली गांगुली से पूछा गया कि, वह टीवी की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस हैं और इसके बावजूद वह मिडिल क्लास लाइफ गुजार रही हैं तो वह इतने पैसों का क्या करेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “ये डिपेंड करता है कि आप पैसे किस लिए कमा रहे हो. मेरा एक सपना है. मेरे पास पुराने लोगों के रहने के लिए घर होने के साथ-साथ एक एनिमल शेल्टर हो. मुझे कोई एनजीओ वगैरह नहीं चलाना और ना ही चंदा इकट्ठा करना है. मेरे पास इतने पैसे हैं. मैं जितने भी जानवरों को अपने शेल्टर में रखूं, मैं उनकी देखभाल करूं. मैं उन लोगों को अपने पास रखूं, जिन्हें अपने घर से प्यार नहीं मिलता. ये एक बहुत फेयरीटेल सपना है, लेकिन ये सच होगा. मैं इसके लिए पैसे बचा रही हूं.”

यह भी पढ़ें- 'शादी कैसी चल रही है?’ Salman Khan ने रुबीना दिलैक से मैरिड लाइफ पर पूछा सवाल, तो मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget