एक्सप्लोरर

Anupama Spoiler: अनुपमा की टीम को मिलेगा चोर का टैग, डांस रानीज पर होगी पत्थरबाजी, ये शख्स देगा साथ

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बहुत ही बड़ा धमाका होने वाला है. दरअसल, एक वीडियो वायरल होगी, जिसके बाद अनुपमा और उसकी टीम को लोग चोर बताना शुरू कर देंगे.

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है. लेकिन, इस बीच भी काफी हंगामा हो रहा है. क्योंकि अनुपमा की जिंदगी में काफी शांति रहती ही नहीं है और अगर शांति हो जाए तो टीआरपी नहीं आती. ऐसे में मेकर्स ने अनुपमा को एक बार फिर से मुश्किल में डाल दिया है.

अभी तक शो में देखने को मिला कि डांस रानीज से राखी बंधवाने के बाद अनुपमा अपने भाई के घर जाती है, जहां उसे उसकी भाभी खूब खरी-खोटी सुनाती है. ऐसे में वो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और शाह हाउस वापस आ जाती है. ऐसे में अनुपमा की कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न आने वाले हैं.

अनुपमा की टीम को चोर बताएंगे लोग

जल्द ही अनुपमा का एक वीडियो वायरल हो जाएगा, जिसमें पाखी और राही डांस रानीज को चोर कहती नजर आती हैं. ये वीडियो तोषू की वजह से वायरल होने वाली है. उसके बाद अनुपमा की हालत खराब हो जाएगी. अनुपमा के घर के बाहर भीड़ जमा हो जाएगी, लोग उसकी टीम को चोर बताने लगेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐑𝐚𝐡𝐢 & 𝐀𝐧𝐮𝐩𝐚𝐦𝐚 (@anupamaa_to_rahi)

शाह हाउस पर होगी पत्थरबाजी

अनुपमा कहती है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता साथ ही उसे और उसकी टीम को खूब जलील करते हैं. गुस्से में लोग शाह हाउस पर पत्थरबाजी करना शुरू कर देंगे. ऐसे में अनुपमा तोषू और पाखी की मदद मांगेगी. डांस कॉम्पिटिशन का अर्गेनाइजर इसी बीच वहां पहुंच जाएगा.

पाखी-तोषू नहीं देंगे साथ

वो कहेगा कि लोगों के कहने पर उसने अनुपमा की टीम को बाहर कर दिया है. डांस रानीज इस बात को सुन काफी दुखी हो जाएंगी. इस दौरान पाखी और तोषू भी अनुपमा का साथ नहीं देंगे. तोषू मीडिया के सामने कहेगा कि उसने कोई वीडियो बनाई ही नहीं थी. तोषू की बात सुन अनुपमा को काफी गुस्सा आएगा लेकिन वो कुछ कह नहीं पाएगी.

फिनाले में मिलेगा अनुपमा को मौका

अनुपमा को इस हाल में देख राही का दिल पसीज जाएगा और वो लोगों को सच्चाई बता देगी. वो बोलेगी कि एक गलतफहमी की वजह से डांस रानीज को चोर बताया गया था. राही के बोलने के बाद हर कोई शांत हो जाता है. ऐसे में डांस कॉम्पिटिशन के ऑर्गेनाइजर अनुपमा को फिर से फिनाले में मौका देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-शोले की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में थे धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, एक्ट्र्रेस की बॉडी डबल का खुलासा, बोले- 'वे एक ही होटल में...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget