एक्सप्लोरर

Rupali Ganguly: 'एक पार्टी में वेटर थीं और पापा वहां के गेस्ट', ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली के संघर्षों की दास्तां

Rupali Ganguly struggle: रूपाली कहती हैं कि एक बार एक अभिनेत्री ने पापा की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था तब उन्होंने फिल्म में काम किया था. एक्टिंग के दौरान एक कीड़े ने उन्हें काट लिया था.

Struggling Days of Rupali Ganguli: टेलीविजन जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में एक 'रूपाली गांगुली' (Rupali Ganguly) इन दिनों टॉप रेटेड शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में लीड रोल प्ले कर रही हैं. ये शो देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है. टीआरपी (TRP) के मामले में रूपाली का ये शो लंबे समय से पहले नंबर वन पर बना हुआ है. साराभाई वर्सेस साराभाई (Sarabhai vs Sarabhai) से रूपाली ने अपने करियर की शुरूआत की थी. शो में उनके किरदार मोनिशा को सबने काफी पसंद किया. हालांकि, रूपाली के लिए टेलीविजन का सफर शुरू करना आसान नहीं था. 

हाल ही में 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे'के साथ बातचीत में रूपाली ने अपनी वो कहानी साझा की जिससे अभी तक हम सब अनजान थे. उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने उनका समर्थन किया और पति अश्विन ने उन्हें प्रेरित किया.

नामचीन डायरेक्टर थे रूपाली के पिता अनिल गांगुली
रूपाली कहती हैं, "पापा अनिल गांगुली 70 व 80 के दशक के नामचीन डायरेक्टर रहे थे और मेरे सबसे बड़े हीरो. जब उनकी फिल्में आईं तो सबने राजेश खन्ना जैसे सितारों की प्रशंसा की लेकिन मेरे लिए तो मेरे पापा ही सबसे बड़े हीरो थे. रूपाली बताती हैं ​कि स्कूल के बाद मैं उनके सेट पर जाती थी और पापा को हर फ्रेम को सावधानी से निर्देशित करते हुए देखती थी। इस बीच मैं हिरोइन कब बन गई पता ही नहीं चला. 

12 साल की थीं तब किया था पहली बार फिल्म में काम 
रूपाली ने बातों ही बातों में बताती हैं कि एक बार एक अभिनेत्री ने पापा की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था उस वक्त पापा की फिल्म में मैंने काम किया था. मैं कुछ 12 साल की थी और एक्टिंग के दौरान एक कीड़े ने मुझे काट लिया था.

एक पार्टी में रूपाली 'वेटर' और उनके पापा 'गेस्ट' थे 
रूपाली आगे कहती हैं कि पापा की दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद हमारा कठिन समय शुरू हुआ उस वक्त मैंने अपने सपने को छोड़कर काम करना शुरू किया. मैंने बुटीक में काम किया, कैटरिंग में काम किया यहां तक कि मैंने उस पार्टी में वेटर का काम किया जहां मेरे पापा गेस्ट थे. मैंने विज्ञापन में भी काम किया और इसी दौरान मैं अपने पति अश्विन से मिली. उन्होंने मुझसे कहा क्यों न मैं टीवी में काम करना शुरू करूं, और मैंने सोचा, 'क्यों नहीं.'

पापा ने रूपाली को बनाया बेहतर 
अपने संघर्ष की कहानी आगे बताते हुए रूपाली कहती हैं, "इसके तुरंत बाद, मुझे सुकन्या में नाममात्र का किरदार मिला. फिर मेरे दिमाग में आया कि क्यों न इस पर पापा कि प्रतिक्रिया लूं. मैंने उन्हें बड़े गर्व के साथ वो सीन दिखाया और उन्होंने कहा, 'खुद रोना नहीं है-दर्शकों को रूलाना है. उन्होंने मुझे बेहतर बनाने में मदद की. इसके 4 साल बाद, साराभाई वर्सेस साराभाई आया और हम में से कोई नहीं जानता था कि ये सीरियल हिट होगा. आपको बता दें कि रूपाली और ​अश्विन ने शादी की और आज उनका एक बेटा रेयांश है."

ये भी पढ़ें- 

Sunil Grover 12 साल के बेटे को अपना शो देखने के लिए करते हैं मजबूर, बोले- 'वह इतनी कम उम्र में...'

Tejasswi Prakash पास्ट रिलेशनशिप को लेकर Karan Kundrra से करती हैं लड़ाई, एक्टर ने GF के पॉजेसिव बिहेवियर पर किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget