(Source: ECI/ABP News)
KBC के इस वर्जन को होस्ट नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन
जुलाई 2000 में पहली बार टीवी पर दिखाया गया था हर सीजन के साथ खुद इस शो के लिए लोगों की दीवानगी बढ़ती जाती है.

अमिताभ बच्चन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जल्द ही अपने 11वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार है. यह गेम शो को ब्रिटिश टीवी शो हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर का इंडियन वर्जन है. जुलाई 2000 में पहली बार टीवी पर दिखाया गया था हर सीजन के साथ खुद इस शो के लिए लोगों की दीवानगी बढ़ती जाती है.
फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसा कि हम जानते हैं कि केबीसी को देश भर में विभिन्न भाषाओं में दिखाया जाता है और अब यह शो जम्मू-कश्मीर में स्थानीय भाषा में प्रसारित किया जाएगा. लेकिन कश्मीर में दिखाए जाने वाले शो को अमिताभ बच्चन होस्ट नहीं करेंगे.
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शो दूरदर्शन चैनल पर 29 अप्रैल - जुलाई के बीच में तक इस शो को टेलीकास्ट किया जाएगा. इस शो को बिग बी होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि एक कश्मीरी अभिनेता और कॉमेडियन रईस मोहिउद्दीन की तरफ से इस शो को होस्ट किया जाएगा. इस शो को राज्य में शांति और सद्भाव लाने की एक कोशिश के तौर पर भी देखा जाएगा.
Source: IOCL


























