एक्सप्लोरर

KBC 14: ‘मुझे गालियां देते थे और ऐसी बातें कहते थे जो मैं...’, ट्रोलिंग पर अमिताभ बच्चन का छलका दर्द

Amitabh Bachchan On Trolling: ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बारे में बात की है.

Kaun Banega Crorepati 14: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले कई दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं. फिल्मों के अलावा वह पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) भी होस्ट करते हैं. बिग बी को हिंदी सिनेमा का ‘शहंशाह’ कहा जाता है. यूं तो उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते हैं. इन दिनों बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) होस्ट कर रहे हैं. इस दौरान अभिनेता ने ट्रोलिंग को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है.

अमिताभ बच्चन का शो केबीसी 14 (KBC 14) 7 अगस्त 2022 को शुरू हुआ. कंटेस्टेंट के साथ ये शो 8 अगस्त 2022 को असली गेम शुरू हुआ था. दुलीचंद अग्रवाल और हार्दिक पटेल के बाद समित शर्मा हॉट सीट पर बैठते हैं. समित एक ऐड एजेंसी में कॉपी राइटर हैं. समित के साथ गेम खेलते हुए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि, क्या वह सोशल मीडिया पर हैं तो उन्होंने हां में जवाब दिया. इसके बाद बिग बी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल शुरू किए जाने पर अपना अनुभव शेयर किया.

ट्रोलिंग पर बोले अमिताभ बच्चन

शो में अमिताभ बच्चन ने बताया कि, वह सोशल मीडिया के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे, इसलिए लोग उन्हें ट्रोल करते थे. एक्टर ने कहा, “मुझे ब्लॉगिंग के बारे में बताया गया और मैं ब्लॉग लिखना शुरू कर दिया. मैं इन चीजों के बारे में बिल्कुल भी नहीं समझता था. कई बार मैं तस्वीरों और कैप्शन को लेकर ट्रोल हो जाता हूं. लोग गालियां देते हैं. मुझे नहीं पता था कि, लोग आपके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों पर कमेंट भी करते हैं. लोग कहते हैं ‘क्या समझता है अपने आप को’ और भी बहुत कहते हैं, जो मैं नहीं कह सकता हूं. मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले बहुत सोचना पड़ता है.”   

ब्लॉग्स में क्यों लिखते हैं ‘EF’

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग में ‘EF’ का इस्तेमाल करते हैं. जब कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि, ऐसा क्यों है? इसका मतलब बताते हुए बिग बी ने कहा, “Extended Family” (परिवार का विस्तार करना). अमिताभ ने ये भी बताया कि, जब उन्हें केबीसी से छुट्टी मिलती है तो वह ब्लॉग लिखते हैं और उनके कई रीडर्स भी हैं.

यह भी पढ़ें

Kaun Banega Crorepati 14: 75 लाख जीतने से चूके पहले कंटेस्टेंट दुलीचंद, जानिए किस सवाल का नहीं दे पाए जवाब

Kaun Banega Crorepati 14: हार्दिक जोशी ने इस्तेमाल की दो लाइफलाइन, फिर भी नहीं दे पाए अमिताभ बच्चन के इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget