एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma Death: शीजान से ब्रेकअप के बाद 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ? जो तुनिषा शर्मा ने कर ली सुसाइड

Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान का ब्रेकअप 15 दिन पहले ही हुआ था.

Tunisha Sharma Death Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma) मौजूदा समय में सुर्खियों में बना हुआ है. बीते दो दिनों से इस मामले को लेकर लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. इस बीच अब खबर आ रही है कि तुनिषा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड और उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammed Khan) का 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था. ऐसे में अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है आखिर इन 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ जो तुनिषा को मौत को गले लगाना पड़ा.

पुलिस तलाश रही है सुसाइड की असली वजह

वसई पुलिस के मुताबिक अब तक केस से जुड़े 14 लोगो का बयान दर्ज किया जा चुका है. तुनिषा शनिवार की सुबह अपने घर से सीरियल सेट पर जाने के लिए खुशी-खुशी निकली थी. पहले शिफ्ट का शूट खत्म होने के बाद शीजान और तुनिषा ने मेकअप रूम में दोपहर 3 बजे एक साथ लंच भी किया था. ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि 3.15 बजे तुनिषा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने तुनिषा और शीजान दोनो के मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब के लिए भेज दिया है. ताकि दोनो के बीच हुए कॉल्स और चैट्स को रिट्रीव किया जा सके और यह पता लगाया जा सके कि ब्रेकअप के बाद 15 दिनों ने ऐसा क्या हुआ कि तुनिषा ने आत्महत्या कर ली. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

भयंकर डिप्रेशन में चली गई थीं तुनिषा

पुलिस के मुताबिक तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की माँ ने अपने बयान में बताया है कि 6 महीने पहले शीजान के साथ रिलेशनशिप को लेकर तुनिषा बहुत खुश थी. उसने उन्हें यह बात बताई भी थी. लेकिन 15 दिनों पहले शीजान के जरिए ब्रेकअप करने के बाद वह जबरदस्त तनाव में आ गई थी. मां के बयान के मुताबिक इसके लिए शीजान ही जिम्मेदार है.

उन्होंने ये भी बताया कि तुनिषा जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी, तब डॉक्टर ने परिवार को उसका विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार के स्ट्रेस से दूर रखने की सलाह दी थी. पुलिस को शक है कि मेकअप रूम में ही लंच करने के दौरान ही ऐसा कुछ हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. इसका पता करने के लिए ही वह सीरियल से जुड़े लोगों से लगातार बयान दर्ज कर रही है.

शीजान ने बताई ब्रेकअप की वजह

तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार शीजान खान (Sheezan Mohammed Khan) ने पुलिस शुरुआती तौर पर जो बयान दिया है उसमें इस बात का खुलासा किया है कि दोनों ही कलाकार एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे ये सच है. लेकिन दोनों के अलग धर्म अलग थे और उम्र में बड़ा अंतर था इसलिए शीजान ने ब्रेकअप किया. लेकिन पुलिस इस बात पर यकीन नहीं कर रही है. दरअसल, तुनिषा के परिवार के लोग शीजान पर एक साथ कई लड़कियों से संबंध रखने और धोखा देने का आरोप लगा रहे है. ऐसे में शीजान उससे बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के बाद इस एक्ट्रेस को सता रहा है यह बड़ा डर

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget