एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show की ‘दादी’ Ali Asgar ने अचानक शो छोड़ने की बताई वजह, बोले- इतना रायता फैल गया था कि...

Ali Asgar On The Kapil Sharma Show: टीवी एक्टर अली असगर ने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने की वजह बताई है. साथ ही कपिल शर्मा के साथ गलतफहमी के बारे में भी बात की है.

Ali Asgar On Quitting The Kapil Sharma Show: टीवी एक्टर अली असगर ने यूं तो कई शोज में काम किया है, लेकिन कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनके ‘दादी’ और ‘नानी’ के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरीं. फैंस ने उन्हें इस किरदार में जमकर प्यार दिया. हालांकि, एक्टर ने कुछ साल पहले ही शो को अलविदा कह दिया था. शो में उनकी अनुपस्थिति फैंस को आज भी खलती है. अली असगर ने इतने सालों बाद भी शो छोड़ने की वजह नहीं बताई थी, लेकिन अब आखिरकार उन्होंने खुलासा कर दिया है कि, आखिर वह क्या वजह थी जिसने उन्हें अपने हिट किरदार को छोड़ने पर मजबूर कर दिया.

जब अली असगर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ा था, तब कई गलतफहमियों ने जगह बना ली थी. उसी वक्त सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने भी शो छोड़ा था, ऐसे में अली का यूं शो छोड़ना कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और मेकर्स के लिए हैरानगी वाली बात थी. एक बार कपिल शर्मा ने कहा था कि, उन्होंने अली को ब्लॉक कर दिया है. अब अली ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई है.

शो छोड़ने की बताई वजह

एक्टर ने कहा, “मैं क्रिएटिव तौर पर संतुष्ट नहीं था, क्योंकि मेरा कैरेक्टर (नानी) नहीं बढ़ रहा था. मैंने ऑस्ट्रेलिया (2017) जाने से पहले ही टीम को इसके बारे में बता दिया था. मुझे दादी के रूप में बहुत कुछ करना था, जो नानी के कैरेक्टर के साथ फिट नहीं था. जब मेरे कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने का समय आया तो मैंने टीम के साथ अपनी बात रखी और मैंने उन्हें कहा कि, मैं शो को जारी रखने के लिए बहुत उत्सुक नहीं हूं, लेकिन उस वक्त इतना रायता फैल गया था कि, कुछ लोग बात को अलग-अलग ले गए. इतना कुछ हो गया था कि, क्या सफाई देना और क्या बोलना.”

कपिल और अली के बीच गलतफहमी ने ले ली थी जगह

कपिल शर्मा को लेकर अली असगर ने कहा, “दुर्भाग्य से कपिल और सुनील के बीच की घटना (Kapil Sharma Sunil Grover Fight) उसी समय हुई थी. हो सकता है, कपिल को मेरे शो छोड़ने का कारण नहीं पता था. मैं एक कलाकार के रूप में धोखा नहीं दे सकता. अगर मैं खुश नहीं हूं तो दर्शकों का मनोरंजन कैसे करूंगा? इसलिए, तब शो छोड़ना बेहतर लगा और अगर कुछ अच्छा होगा तो हम फिर से साथ आ सकते हैं.”

कपिल और अली के बीच था कम्युनिकेशन गैप

जब अली से पूछा गया कि, उन्होंने कपिल के साथ गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश क्यों नहीं की, इस पर एक्टर ने कहा, “हम तब एक-दूसरे के कॉल्स मिस करते थे और कम्युनिकेशन गैप था. समय के साथ हम दोनों आगे बढ़ते गए, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा था और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगा. वह दर्शकों की नब्ज को समझते हैं और शो को आयोजित करना जानते हैं.”

आखिर में अली ने शो छोड़ने के पीछे अपना पछतावा जाहिर किया और कपिल शर्मा की तारीफ की. जल्द ही अली असगर ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan बने मैचमेकर, पूछा- कैसी चाहिए लाइफ पार्टनर तो कंटेस्टेंट ने दिया ये मजेदार जवाब

Rupali Gangly का छलका दर्द, बताया- आखिर क्यों लेना पड़ गया था करियर के पीक पर ब्रेक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget