एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan बने मैचमेकर, पूछा- कैसी चाहिए लाइफ पार्टनर तो कंटेस्टेंट ने दिया ये मजेदार जवाब

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के होस्ट अमिताभ बच्चन मैचमेकर बन गए हैं. आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट प्रोमो.

Kaun Banega Crorepati 14 Promo: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा से फैंस के दिलों पर जादू चलाने में सफल हुआ है. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. केबीसी 14 शुरू होते ही चर्चा का विषय बना हुआ है. बिग बी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से कंटेस्टेंट्स और दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहते हैं. वह सालों से ये शो होस्ट कर रहे हैं और वह जिस तरह से कंटेस्टेंट्स को कंफर्टेबल फील कराते हैं, वो काबिले तारीफ है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन को कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते हुए देखा जा सकता है.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में दिल्ली के रहने वाले आयुष गर्ग ने 75 लाख रुपये जीते. आयुष के बाद शो में गुजरात के रहने वाले विमल आए, जिन्होंने शो को आगे बढ़ाया. विमल अभी तक 20 हजार रुपये जीत चुके हैं. 17 अगस्त 2022 को आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि, क्या वह 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं. अगर वह जवाब देते हैं तो वह 50 लाख जीत जाएंगे, वरना हारने पर उन्हें 3 लाख 20 हजार रुपये घर लेकर जाना पड़ेगा.

होस्टिंग छोड़ मैचमेकर बने अमिताभ बच्चन

सोनी टीवी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट विमल के साथ मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अमिताभ बच्चन होस्टिंग छोड़कर मैचमेकर बन गए हैं. वह मजेदार अंदाज में विमल से पूछते हैं उन्हें कैसी लाइफ पार्टनर चाहिए. बिग बी कहते हैं, “यदि आपको कोई जीवनसंगिनी चाहिए तो वह कैसी होनी चाहिए.” इस पर कंटेस्टेंट ने कहा, “मुझे सिंपल सी दिखने वाली और अच्छे गुण वाली लड़की पसंद है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को दिया मजेदार जवाब

इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि, अगर लड़की ने उन्हें मना कर दिया तो? इस पर कंटेस्टेंट मजेदार बात करते हुए अमिताभ बच्चन को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. विमल कहते हैं, “मुझे इस बात का टेंशन नहीं है.” बिग ने पूछा- क्यों? तब कंटेस्टेंट ने कहा, “आपने मार्केटिंग कर दी है सर.” ये सुनकर सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं.

यह भी पढ़ें

KBC 14 में boAt पर किए गए सवाल पर शार्क टैंक इंडिया के जज Aman Gupta ने दिया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

KBC 14: एक करोड़ का जवाब देने से चूके दिल्ली के आयुष गर्ग, क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget